ताखे पर रख ‘खाकी’ के कायदे, कभी शायरी तो कभी लगाये ठुमके; लेडी कांस्‍टेबल की रील्‍स हुईं वायरल

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 03 फरवरी 2024, 9:26 अपराह्न

Lady Constable Video Viral : एक सिपाही की इंस्टाग्राम रील फिर से वायरल हो रही है। इस महिला सिपाही ने भी वर्दी में इस रील को बनाया है।

Lady Constable Video Viral : एक सिपाही की इंस्टाग्राम रील फिर से वायरल हो रही है। इस महिला सिपाही ने भी वर्दी में इस रील को बनाया है। यह महिला सिपाही यूपी बलिया कि है। सोशल मीडिया पर वर्दी में महिला सिपाही की रील धराधड़ वायरल हो रही है।बता दें कि कुछ समय पहले ही  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों की सक्रियता को लेकर सख्त निर्देश जारी किए थे, बावजूद इस महिला पुलिसकर्मी ने वर्दी पहन रील बनाई है।

Lady Constable Video Viral : बताया जा रहा है कि इस महिला सिपाही का नाम काजल सिंह है जो रसड़ा सीओ ( सर्किल ऑफिसर ) के कार्यालय में सीओ पेशी के पद पर अभी फिलहाल तैनात है। सीएम योगी के सख्त निर्देश के वावजूद रील बनाना नहीं थम रहा है। बता दें कि पिछले साल ही सीएम योगी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया पर सक्रिय होने को लेकर आपत्ति जाहिर की थी। ऐसे लोगों के खिलाफ उन्होने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

देखें- Lady Constable Video Viral

Video Credit- singh_kajal1213

तेजी से वायरल हो रहा है रील

महिला सिपाही काजल सिंह का रील  काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पिछले साल ही डीजी उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश के पुलिस कर्मियों को लेकर सोशल मीडिया पाॅलिशी जारी की थी। जिसके बाद पुलिसकर्मियों को ऐसा सख्त निर्देश दिए गए थे कि वर्दी में किसी भी प्रकार का वीडियो न तो बनाना है और ना ही सोशल मीडिया पर शेयर करना है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।