Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: वीनू के जन्मदिन पर मिला सत्या-सई को न्यौता, अब कौन सा हंगामा करेगी भवानी काकू

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 12 मई 2023, 11:38 पूर्वाह्न

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 12 May Episode: स्टार प्लस के टॉप टीआरपी रैंकिंग में शामिल टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में जबरदस्त हंगामा मचाने वाला है। ऐसे में जहां एक ओर चव्हाण निवास में वीनू के जन्मदिन का जश्न जोरों शोरों से चल रहा है, तो वहीं सभी लोग पाखी के बारे में जाने के लिए भी बेताब है। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर पाखी कहां गई? पाखी के साथ क्या हुआ? और पाखी कब वापस लौट कर आएगी? दूसरी ओर सीरियल में डॉक्टर सत्या का बदला अवतार देख सभी चोकने वाले हैं। खास बात यह है कि सत्या के चेहरे पर आया यह बदलाव सई और सवि की देन है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sai Joshi (@ghkkpm_daily2)

सई और सवि के लिए सत्या बदलेगा लुक

शो के लेटेस्ट एपिसोड में आप देखेंगे कि वीनू डॉक्टर सत्या को भी अपने जन्मदिन का इनविटेशन देगा। यह बात सत्या की मां को जैसे ही पता चलेगी, वह सई और सत्या दोनों को बतौर पति-पत्नी एक साथ चव्हाण परिवार के फंक्शन में शामिल होने के लिए कहेगी। यह सब देख कर सई थोड़ा चौक जायेगी, लेकिन वह अंबा की बात मान लेगी और दोनों सवि के साथ एक साथ चौहान निवास जाने का फैसला करेंगे। इस दौरान डॉ सत्या जब तैयार होकर आएगा, तो सवि उसे इंसान बनने के लिए कहेगी और साथ ही यह भी कहेगी कि वह क्लीन शेव कर ले।

भवानी काकू सत्या को देखते ही भड़क जायेगी

सई और सवि की डिमांड को पूरी करते हुए सत्या क्लीन शेव कर लेगा और तीनों एक साथ चव्हाण निवास पहुंचेंगे। जहां परिवार में वीनू के जन्मदिन का जश्न जोरों शोरों से चल रहा है। इस दौरान सवि जैसे ही चब्हाण निवास के गेट पर पहुंचेगी, सभी लोग उसे देख कर खुश हो जाएंगे लेकिन सवि की एंट्री के बाद जैसे ही सई और सत्या की एंट्री होगी सबके चेहरे की खुशी मायूसी में बदल जाएगी। किसी के चेहरे पर गुस्सा नजर आएगा, तो किसी के चेहरे पर सवालों की बौछार होगी। ऐसे में भवानी काकू सत्या को लेकर भड़कती हुई नजर आएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SaiRat❤ (@ayeshaxdolls)

सत्या, साई और सवि को एक साथ वीनू की पार्टी में देखकर विराट भी गुस्सा हो जाएगा। वही चव्हाण परिवार के सभी लोगों के चेहरे पर भी यह गुस्सा नजर आएगा। वीनू पार्टी में डॉक्टर सत्या के आने पर खुश होगा और उन्हें थैंक्यू बोलता नजर आएगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सत्या को लेकर भवानी काकू कौन सी नई चाल चलती है और वह कितनी देर तक सत्या को वीनू की पार्टी में बर्दाश्त कर पाती है। यह देखने के लिए आपको गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड देखना होगा।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।