Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 18 May: तीसरी शादी करेगा विराट? फर्ज के फेरे में फंसी सई कर बैठेगी अपना बड़ नुकसान

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 18 मई 2023, 10:01 पूर्वाह्न

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Next Episode: गुम है किसी के प्यार में की कहानी हर दिन नए हंगामे के साथ नए ट्वीस्ट लेकर आ रही है। ऐसे में जहां विराट सई को वापस अपनी जिंदगी में लाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहा है, तो वही सत्या को भी इस बात का एहसास हो चुका है कि वह सई से प्यार करता है। सत्या ने यह मन बना लिया है कि वह वट सावित्री के व्रत के बाद सई से अपने प्यार का इजहार कर देगा। ऐसे में जहां एक और सई और सत्या की जिंदगी नए पड़ाव पर आने वाली है, तो वही विराट एक बार फिर शादी करने वाला है।

सई पर भड़केगी भवानी काकू

अस्पताल में हुए बम ब्लास्ट में विराट बुरी तरह से घायल हो गया है। विराट का इलाज चल रहा है। वही भवानी काकू अस्पताल में आने के बाद सई और सत्या पर भड़कती नजर आएगी। वह विराट की जिंदगी बचाने के लिए सई और सत्या को धन्यवाद करने की बजाय उन पर गुस्सा निकालती हुई दिखाई देगी। इस हंगामे के बीच सई-सत्या विराट के सामने इस बात का फैसला करेंगे कि वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ेंगे। इसके बाद जैसे ही विराट को होश आएगा वह सत्या को अपने पास देखेगा और ये देख कर उदास हो जाएगा। विराट इस दौरान अपनी मौत की दुआ करता भी नजर आएगा।

सई से मिलने अंबा आवास जायेंगे विराट-वीनू

वहीं घर पहुंचने के बाद विनायक विराट को एक साड़ी देगा और कहेगा कि यह साड़ी वह सही को देना चाहता है। इसके बाद विराट और विनायक दोनों एक साथ सई से मिलने जाएंगे। विराट सई को साड़ी देगा। वही सई भी वट सावित्री की पूजा की तैयारियों में जुट जाएगी। इस काम में सई की मदद सत्या करेगा और साथ ही यह फैसला करेगा कि वह भी अब सई से अपने प्यार का इजहार कर देगा।

अंबा विराट की साड़ी में सई को देख भड़क जाएगी

इस दौरान एक बार फिर अंबा का रूद्र अवतार नजर आएगा। जहां वट सावित्री की पूजा में विराट की साड़ी में सई को देखकर अंबा भड़क जाएगी। सई को यह बात इतनी ज्यादा चुभने लगेगी कि वह उसे ताने देना शुरू कर देगी। वही सत्या इस मामले को संभालने की कोशिश करेगा और सबके सामने सई से अपने प्यार का इजहार कर देगा। सत्या के प्यार के इजहार को सुनने के बाद सही शॉक में आ जाएगी। ऐसे में अब सई सत्या के प्यार को कुबूल करती है या नहीं… इसके लिए आपको गुम है किसी के प्यार में का अगला एपिसोड देखना होगा।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।