Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Next Episode: गुम है किसी के प्यार में की कहानी हर दिन नए हंगामे के साथ नए ट्वीस्ट लेकर आ रही है। ऐसे में जहां विराट सई को वापस अपनी जिंदगी में लाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहा है, तो वही सत्या को भी इस बात का एहसास हो चुका है कि वह सई से प्यार करता है। सत्या ने यह मन बना लिया है कि वह वट सावित्री के व्रत के बाद सई से अपने प्यार का इजहार कर देगा। ऐसे में जहां एक और सई और सत्या की जिंदगी नए पड़ाव पर आने वाली है, तो वही विराट एक बार फिर शादी करने वाला है।
सई पर भड़केगी भवानी काकू
अस्पताल में हुए बम ब्लास्ट में विराट बुरी तरह से घायल हो गया है। विराट का इलाज चल रहा है। वही भवानी काकू अस्पताल में आने के बाद सई और सत्या पर भड़कती नजर आएगी। वह विराट की जिंदगी बचाने के लिए सई और सत्या को धन्यवाद करने की बजाय उन पर गुस्सा निकालती हुई दिखाई देगी। इस हंगामे के बीच सई-सत्या विराट के सामने इस बात का फैसला करेंगे कि वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ेंगे। इसके बाद जैसे ही विराट को होश आएगा वह सत्या को अपने पास देखेगा और ये देख कर उदास हो जाएगा। विराट इस दौरान अपनी मौत की दुआ करता भी नजर आएगा।
Ghum is done for me. These derogatory dialogues are making Sai look the worst version of Virat.
Why the hell she asked Satya to marry her. End mein dusri aurat hi banna tha toh itna natak kyun???#GhumHaiKisikeyPyaarMeiin pic.twitter.com/2dLBg6y7n1— Aishwarya (@aishwar53416699) May 17, 2023
सई से मिलने अंबा आवास जायेंगे विराट-वीनू
वहीं घर पहुंचने के बाद विनायक विराट को एक साड़ी देगा और कहेगा कि यह साड़ी वह सही को देना चाहता है। इसके बाद विराट और विनायक दोनों एक साथ सई से मिलने जाएंगे। विराट सई को साड़ी देगा। वही सई भी वट सावित्री की पूजा की तैयारियों में जुट जाएगी। इस काम में सई की मदद सत्या करेगा और साथ ही यह फैसला करेगा कि वह भी अब सई से अपने प्यार का इजहार कर देगा।
अंबा विराट की साड़ी में सई को देख भड़क जाएगी
इस दौरान एक बार फिर अंबा का रूद्र अवतार नजर आएगा। जहां वट सावित्री की पूजा में विराट की साड़ी में सई को देखकर अंबा भड़क जाएगी। सई को यह बात इतनी ज्यादा चुभने लगेगी कि वह उसे ताने देना शुरू कर देगी। वही सत्या इस मामले को संभालने की कोशिश करेगा और सबके सामने सई से अपने प्यार का इजहार कर देगा। सत्या के प्यार के इजहार को सुनने के बाद सही शॉक में आ जाएगी। ऐसे में अब सई सत्या के प्यार को कुबूल करती है या नहीं… इसके लिए आपको गुम है किसी के प्यार में का अगला एपिसोड देखना होगा।