Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 24 May: आखरी शूट करेंगे विराट-सई और सत्या, शो के लवर्स को लगेगा बड़ा झटका

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 25 मई 2023, 1:55 अपराह्न

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: स्टार प्लस सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में दर्शकों को जबरदस्त ट्वीस्ट देखने को मिलने वाला है। जहां आप देखेंगे की शो से आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा का पत्ता पूरी तरह से कट जाएगा। दरअसल मेकर्स शो में एक लंबा लीप लाने की तैयारी कर रहे हैं और ऐसे में शो की कहानी 20 साल आगे बढ़ जाएगी। जहां वीनू और सवि बड़े हो जाएंगे। ऐसे में आइए हम आपको बताएं कि गुम है किसी के प्यार में की कहानी से नील, आयशा और हर्षित की विदाई कब होने वाली है… यानी यह तीनों आखिरी शूट किस दिन करेंगे।

15 जून को होगी आयशा, हर्षद और नील की विदाई!

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही गुम है किसी के प्यार में की कहानी में लंबा लीप आने वाला है, जिसके बाद आयशा, नील और हर्षद अरोड़ा शो को अलविदा कह देंगे। ऐसे में मेकर्स 15 जून को उनका आखिरी एपिसोड शूट करेंगे। हालांकि अभी यह कहना मुश्किल है कि यह तारीख सही है या शो में इन तीनों की जर्नी और आगे बढ़ सकती है। हालांकि शो का लीप तय माना जा रहा है, इसके बाद शो की पूरी कहानी वीनू और सवि के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी।

गुम है किसी के प्यार में को दशकों से भरमार प्यार मिल रहा है और यही वजह है कि शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप-3 में अपनी जगह बनाए हुए हैं। हालांकि शो में आ रहे ट्वीस्ट एंड टर्न जहां एक और कुछ लोगों को पसंद आ रहे हैं, तो वही कहानी में खत्म हो रहा लव ट्रायंगल लोगों को थोड़ा परेशान भी कर रहा है। बता दें कि जल्द ही शो में आपको एक और नई कहानी मिलेगी, जहां सवि और वीनू की जिंदगी के नए-नए ट्वीस्ट एंड टर्न के साथ आप शो का मजा उठा सकेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by SaiRat❤ (@ayeshaxdolls)

क्या होगा गुम है किसी के प्यार में के आज के एपीसोड़ में

फिलहाल शो की कहानी सई और सत्या की शादीशुदा जिंदगी पर गुजर रही है, जहां विराट दोनों की जिंदगी में अपनी जलन का तड़का लगा रहा है। वहीं आज के एपीसोड़ में विराट और सत्या के बीच सई के प्यार को लेकर काफी लंबी तू-तू, मैं-मैं चलेगी, जिसके बाद दोनों कार पर सवार होकर निकल जायेंगे। इसके बाद दोनों के देर रात तक घर ना लौटने पर अंबा आवास और चव्हाण परिवार में हंगामा मच जायेगा। इसी बीच सई को सत्या के फोन से एक कॉल आयेगा और उसे पता चलेगा कि सत्या का एक्सीडेंट हो गया है और वह सीटी हॉस्पीटल में भर्ती है।

कहां गायब है विराट चव्हाण

इसके बाद अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर इसे एक्सींडेट के बाजाये मारपीट से आई चोटों का शक जतायेंगे। ये सब सुनकर अंबा विराट को इन सबका जिम्मेदार ठहरागी और सबसे पूछेगी विराट कहा है, वो मेरे बेटे की ऐसी हालात कर के कहां भाग गया? अब ऐसे में नील भट्ट, आयशा सिंह और हर्षद अरोरा के कहानी शो में और कौन सा नया ट्वीस्ट लाती है? ये जानने के लिए आपकों गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड़ देखना होगा।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।