Golden River: इस नदीं में पानी के साथ बहता है सोना, यहां के लोग इससे करते हैं लाखों की कमाई

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 12 जुलाई 2022, 1:26 अपराह्न

भारत में नदियों (Indian River History) का अपना एक इतिहास है। भारत के इसी इतिहास की एक कहानी झारखंड (Jharkhan) की स्वर्णरेखा नदी (Subarnarekha River Aka Golden River) भी बयां करती है। यह नदी वहां के स्थानीय लोगों की कमाई का जरिया भी है। यहां के लोग रोजाना नदी के किनारे जाते हैं और वहां बैठकर पूरा दिन उस पानी को छानकर उसमें से सोना इकट्ठा करते हैं। बता दे पानी में सोने को लेकर बहने वाली यह नदी झारखंड के तमाड़ और सारंडा जैसे इलाकों में बहती है, जिसकी कहानी (Golden River History) पूरी दुनिया में मशहूर है।

Swarnarekha River Aka Golden River

सोने के साथ बहती है स्वर्णरेखा नदी

स्वर्णरेखा नदी उद्गम स्थल झारखंड की राजधानी रांची से करीब 16 किलोमीटर दूर है। गौरतलब है कि यह नदी झारखंड से पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बीच बहती है। इस नदी की सबसे खास बात यह है कि झारखंड से निकलने के बाद यह नदी अन्य किसी दूसरी नदी से नहीं मिलती, बल्कि सीधे बंगाल की खाड़ी से जाकर जुड़ती है।

Swarnarekha River Aka Golden River

क्या है स्वर्णरेखा नदी का इतिहास

स्वर्णरेखा नदी जिसे गोल्डन रिवर भी कहा जाता है। इसके बारे में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि सैकड़ों साल बाद भी वैज्ञानिक इस नदी को लेकर यह पता नहीं लगा पाए हैं कि आखिर इस नदी में सोना कहां से और क्यों बहता है। विशेषज्ञ भी इस नदी में बहने वाले सोने को लेकर काफी हैरान रहते हैं और इसके रहस्य को तलाशने में जुटे हुए हैं।

रहस्मयी है स्वर्णरेखा नदी का कहानी

स्वर्णरेखा नदी को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि यह नदी चट्टानों से होकर आगे की ओर जाती है। इस वजह से इसमें सोने के कण आ जाते हैं। हालांकि अब तक उन्होंने इस बात को लेकर आधिकारिक तौर पर किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की है। स्वर्णरेखा नदी को स्वर्ण सहायक नदी भी कहा जाता है। बता दें स्वर्णरेखा नदी की लंबाई करीब 474 किलोमीटर है।

Swarnarekha River Aka Golden River

स्वर्णरेख नदीं से चलता है कई लोगों का गुजारा

लोगों का कहना है कि स्वर्णरेखा नदी से सोना निकालने का काम आसान नहीं है सोना इकट्ठा करने के लिए यहां भारी तादाद में लोग आते हैं और पूरा दिन मेहनत करते हैं। यहां हर एक व्यक्ति दिन में 70 से 80 सोने के कान इकट्ठा कर लेता है। इतने सोने के कण को बेटकर वह हर दिन 80 से ₹100 की कमाई करता है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।