गहना वशिष्ठ का बड़ा खुलासा- गिरफ्तारी से बचाने के लिए पुलिस वालों ने मांगे थे 15 लाख

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 01 अगस्त 2021, 11:40 पूर्वाह्न

जब से अश्लील फ़िल्म बनाने और उसे कुछ ऐप के जरिये प्रकाशित करने के मामले में बिजनेसमैन और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी हुई है, तब से इस केस में हर एक दिन कोई न कोई नही कड़ियाँ जुड़ती जा रही हैं। जहां एक तरफ राज कुंद्रा के पुलिस हिरासत में रहने की अवधि को बढ़ा दिया गया है तो वही दूसरी तरफ उनके सहयोगियों की भी मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही हैं।

गहना वशिष्ठ का मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप, कहा- गिरफ्तारी से बचाने के लिए पुलिस वालों ने मांगे थे 15 लाख, दी थी धमकी

वही इस पूरे मामले में गहना वशिष्ठ भी लगातार चर्चे में हैं। उन्होंने अबतक इस केस से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं। बीते दिनों गहना की ओर से ही ये जानकारी मिली थी कि राज अपनी साली शामिता शेट्टी को लेकर एक फ़िल्म बनाने वाले थे और अब एक बार फिर से गहना ने एक बड़ा खुलासा किया है।

पुलिस ने बनाया था दबाव :-

गहना वशिष्ठ का मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप, कहा- गिरफ्तारी से बचाने के लिए पुलिस वालों ने मांगे थे 15 लाख, दी थी धमकी

एक मीडिया हाउस को दिए गए अपने इंटरव्यू में गहना ने बताया कि पुलिस वालों ने उनपर दबाव बनाया था कि वह राज कुंद्रा समेत एकता कपूर का भी इस मामले में नाम लें। यही नही गहना ने ये भी कहा कि पुलिस ने उन्हें इस मामले में होने वाली गिरफ्तारी से बचाने के लिए 15 लाख की रिश्वत भी मांगी थी। गहना ने और क्या कुछ कहा है चलिए आपको बताते हैं।

रिश्वत के तौर पर 15 लाख कि की थी डिमांड :-

गहना वशिष्ठ का मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप, कहा- गिरफ्तारी से बचाने के लिए पुलिस वालों ने मांगे थे 15 लाख, दी थी धमकी

अपने इंटरव्यू में गहना वशिष्ठ ने मुंबई पुलिस पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि गिरफ्तारी से बचाने के लिए पुलिस वालों ने उनसे 15 लाख रुपये मांगे थे। गहना ने बताया कि पुलिस वालों ने उनसे कहा था कि अगर वह पैसे दे देती हैं तो वे उन्हें गिरफ्तार नही करेंगे।

बात नही मानने पर पुलिस ने दी थी धमकी :-

गहना वशिष्ठ का मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप, कहा- गिरफ्तारी से बचाने के लिए पुलिस वालों ने मांगे थे 15 लाख, दी थी धमकी

इंटरव्यू में गहना ने आगे कहा कि उन्होंने पुलिस वालों को पैसे देने से मना कर दिया था क्योंकि जब उन्होंने कुछ गलत किया ही नही तो डरना कैसा। जिन वीडियो में उन्होंने काम किया था वो बोल्ड कंटेंट थे मगर अश्लील नही। तब से वह इस बात को मानती हैं कि राज कुंद्रा और उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। इन सब के अलावा गहना का आरोप है की पुलिस ने उन्हें अपनी बात नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।

गहना ने नही मानी थी बात :-

गहना वशिष्ठ का मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप, कहा- गिरफ्तारी से बचाने के लिए पुलिस वालों ने मांगे थे 15 लाख, दी थी धमकी

गहना ने आगे बताया कि उन्हें पुलिसवालों ने जेल से राहत देने के लिए कई तरह के लोभ दिए मगर उन्होंने ये सही नही समझा और पांच महीने जेल में बिताए। लेकिन अब जब चैट सबके सामने आ चुकी है तो सब उनसे सफाई मांग रहे हैं। गहना ने कहा कि वह इन बातों को पब्लिक नही करना चाहती थीं मगर पुलिस वालों ने उन्हें ऐसा करने पर मजबूर कर दिया हैं।

बेल पर रिहा हुई हैं गहना :-

गहना वशिष्ठ का मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप, कहा- गिरफ्तारी से बचाने के लिए पुलिस वालों ने मांगे थे 15 लाख, दी थी धमकी

जानकारी के लिए बतादें कि पोर्न वीडियो शूट करने के मामले में खुद गहना वशिष्ठ जेल जा चुकी है। फरवरी में क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल की हिरासत में मौजूद गहना वशिष्ठ और उनके रैकेट को मड आइलैंड में स्थित एक बंगले में रेड पड़ने के दौरान गिरफ्तार किया गया था। गहना को पिछली दो एफआईआर पर जमानत मिली है और मुंबई पुलिस ने पिछले हफ्ते एक नई एफआईआर में उनका नाम शामिल किया है। हालांकि 5 महीने बाद 19 जून को गंभीर रूप से तबियत बिगड़ जाने के कारण उन्हें भायखला जेल से बेल पर रिहा किया गया था।

About the Author :