कभी बैकग्राउंड डांसर रही गीता कपूर आज करोड़ों की मालकिन, एक एपिसोड की लेती है इतना चार्ज

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 10 जुलाई 2021, 4:40 अपराह्न

बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को आपने इशारे पर नचाने वाली कोरियोग्राफर गीता कपूर किसी पहचान के मोहताज नहीं है। गीता कपूर आए दिनों डांस रियलिटी शो में बतौर जज दिखाई देती है। आपको बता दें कि गीता कपूर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बैकग्राउंड डांसर की थी, वहीं आज गीता कपूर बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर है। फ़िल्मों में उन्होंने कई अभिनेत्रियों को डांस सिखाया है।

geeta kapoor

गीता कपूर को मशहूर गाना “तुझे याद ना मेरी आए” में बतौर डांसर देखा गया था। अपने करियर के शुरुआती दिनों में गीता को  बैकग्राउंड डांसर रही। इसके बाद उन्होंने फराह खान के साथ काम करना चालू किया।

geeta kapoor

गीता कपूर ने बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान के साथ मिलकर बॉलीवुड की कई दिग्गज फिल्मों में उन्हें असिस्ट किया। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। जिसके बाद उनकी किस्मत चमक गई धीरे धीरे उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना बड़ा नाम कमा लिया।

मांग में सिंदूर देख लोग बोले …

geeta kapoor

गीता कपूर आए दिनों डांस रियलिटी शो में बतौर जज नजर आती है आपको बता दें कि एक शो के लिए वह लाखों रुपए चार्ज करती है। हाल ही में गीता कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी जिसमें उनकी मांग में सिंदूर लगा हुआ था इसे देखकर लोगों को लगा कि गीता कपूर ने अचानक ही शादी कर ली हालांकि इस बात का खंडन गीता कपूर ने खुद किया। आपको बता दें की गीता कपूर आज भी सिंगल है।

एक एपिसोड की लेती है इतना चार्ज

geeta kapoor

गीता कपूर एक सीरियल में काम करने के लिए लगभग 15 लाख रुपए चार्ज करती है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो गीता कपूर के पास 22 करोड़ की संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास कई महंगी गाड़ियां भी है। गीता कपूर अपनी लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीने के लिए भी जानी जाती है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।