रजनीकांत के करीबी का निधन, फिल्म की डबिंग करते हुए आया हार्ट अटैक, शॉक में साउथ इंडस्ट्री

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 09 सितम्बर 2023, 11:25 पूर्वाह्न

G Marimuthu passes Death: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर डायरेक्टर मरिमुथु का अचानक निधन हो गया है। ये हाल मे ही रजनीकान्त के साथ जेलर फिल्ल्म मे काम किया था।

G Marimuthu passes Death: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर डायरेक्टर मरिमुथु का अचानक निधन हो गया है। इस खबर ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री को शौक कर दिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस वक्त उन्हें हार्ट अटैक आया वाह कम कर रहे थे। बता दे मरिमुथु ने हाल ही में रजनीकांत की फिल्म जेलर में काम किया था। वही हाल फिलहाल वह एक शो के लिए डबिंग कर रहे थे और इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया।

साउथ के मशहूर डायरेक्टर मरिमुथु का निधन(G Marimuthu passes Death)

साउथ के मशहूर डायरेक्टर मरिमुथु के निधन ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। इंडस्ट्री के सभी लोग अचानक से आई इस दुख भरी खबर से शोक में है। किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा। वही जानकारी के मुताबिक सुबह 8:30 पर मरिमुथु शो की डबिंग कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

एक्टिंग से लेकर डायरेक्शन तक मरिमुथु ने किया जबरदस्त काम

बता दे मरिमुथु हाल ही में रजनीकांत की फिल्म जेलर में नजर आए थे। इस दौरान उनके अभिनय की हर किसी ने तारीफ की थी। मरिमुथु सिर्फ एक्टिंग की दुनिया में ही फेमस नहीं है, बल्कि उन्होंने डायरेक्शन के तौर पर भी काफी नाम कमाया है। इसके अलावा उन्होंने फिल्मों के लिए स्क्रीनप्ले और डायलॉग भी लिखे हैं।

ये भी पढ़ें-खेसारी लाल यादव पर लगा बैन, हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब सिर्फ 1 कंपनी के लिए गाएंगे गाना

मरिमुथु फिल्मों और टीवी की दुनिया में काफी फेमस थे। बता दे मरिमुथु ने साल 1999 में फिल्म ‘वाली’ में सपोर्टिंग किरदार निभाते हुए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘आसाई’ में बतौर असिस्टेंट निर्देशक काम किया। हाल फिलहाल वह कमल हसन की फिल्म इंडियन 2 को लेकर भी शूटिंग कर रहे थे।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।