खेसारी लाल यादव पर लगा बैन, हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब सिर्फ 1 कंपनी के लिए गाएंगे गाना

Khesari Lal Yadav Banned For 2 Year: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के कैरियर पर बड़ा ब्रेक लग गया है। दरअसल दिल्ली हाई कोर्ट से उन्हें तगड़ा झटका लगा है। ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन नाम की कंपनी के साथ हुए करार को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है और अपने फैसले में कहां है कि खेसारी लाल यादव 2 साल तक ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन कंपनी के अलावा और किसी भी दूसरी कंपनी के साथ नहीं गा सकते हैं। क्या है यह पूरा मामला लिए हम आपको डिटेल में बताते हैं…

2 साल तक खेसारी लाल यादव पर लगा बैन

हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट में एक मामला दर्ज हुआ, जिसमें खेसारी लाल यादव और ग्लोबल म्यूजिक कंपनी के बीच के विवाद का जिक्र किया गया था। वहीं इस विवाद पर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनते हुए खेसारी लाल यादव को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद खेसारी लाल यादव को अब 2 साल तक एक ही म्यूजिक कंपनी के लिए एक गाना गाना होगा। इस दौरान वह किसी भी दूसरी म्यूजिक कंपनी के लिए एक भी गाना नहीं गा सकते हैं। फैसले में यह स्पष्ट कहा गया है कि खेसारी लाल यादव 30 सितंबर 2025 तक अब किसी भी दूसरी कंपनी के लिए गाना नहीं गए पाएंगे। इस दौरान उन्हें सिर्फ और सिर्फ ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन के साथ ही काम करना होगा।

क्या है खेसारी लाल यादव और ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन विवाद?

जानकारी के मुताबिक 27 मई 2021 को खेसारी लाल यादव और ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन कंपनी के बीच एक कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ था। इस कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक खेसारी लाल यादव को ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन कंपनी के लिए 30 महीना में 200 गाने गाने थे। इन 200 गानों के लिए कंपनी ने खेसारी को 5 करोड रुपए फीस देने की बात कही थी। खेसारी ने इन 30 महीना में कंपनी के साथ अब तक सिर्फ 89 गाने ही गए और उन्हें लगा कि 30 महीने पूरा होने के बाद कंपनी के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा।

वहीं उन्होंने 30 महीना बाद दूसरी कंपनी के लिए एक गाना गाना शुरू कर दिया। इसके बाद कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के आरोप में एक ग्लोबल म्यूजिक कंपनी ने खेसारी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में केस दर्ज कराया। इस मामले में सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी और न्यायमूर्ति मोहन ने खेसारी के खिलाफ फैसला सुनाते हुए उन्हें 2 साल के लिए बाकी कंपनियों में बैन कर दिया है।

whatsapp channel

google news

 

हाई कोर्ट के फैसले पर क्या बोले खेसारी लाल यादव?

वहीं हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद खेसारी लाल यादव ने ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन पर साजिश करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि क्योंकि वह अंग्रेजी स्पष्ट रूप से नहीं समझ पाते हैं, इसलिए कॉन्ट्रैक्ट को वह ठीक से नहीं समझ पाए। उन्होंने कहा कि यह मामला पूरी तरह से कंपनी की रची हुई साजिश है।

Share on