सलमान खान के तोलियें से लेकर प्रियंका चोपड़ा के हील्स तक, करोड़ों में नीलाम होते हैं स्टार्स के ये कपड़े

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 07 नवम्बर 2021, 7:51 अपराह्न

हमारे फ़िल्म इंडस्ट्री में अक्सर सितारें अपने दमदार अभिनय और फ़िल्म की जबरदस्त कहानी से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। मगर इन चीजों के अलावा एक और चीज हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं, वो है स्टार्स के कपड़े। जी हां, बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर स्टार्स कुछ ऐसा पहन लेते हैं जिससे फैंस अपनी नजर नही हटा पाते और आलम ये होता है कि कुछ लोग उन आउटफिट के लिए कोई भी कीमत देने के लिए भी तैयार हो जाते हैं। तो चलिए ऐसे में आज हम आपको सितारों के कुछ ऐसे कपड़ों के बारे में बताते हैं जिनकी ना सिर्फ नीलामी की गई बल्कि उन्हें फैंस ने लाखों करोड़ों रुपये देकर खरीदा भी है।

माधुरी दीक्षित का लहंगा :-

MADHURI DIXIT

 

साल 2002 में आई संजय लीला भंसाली की फ़िल्म “देवदास” में माधुरी दीक्षित के अभिनय को हर किसी ने पसंद किया था। यही नही इस फ़िल्म का गाना “मार डाला” आज भी लोगों को खूब पसंद आता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं इस गाने में माधुरी ने जो ग्रीन कलर का हैवी लहंगा पहना था, उसे उस वक़्त तीन करोड़ में बेचा गया था।

अक्षय कुमार का सूट :-

AKSHAY KUMAR

परेश रावल और अक्षय कुमार स्टारर फ़िल्म “ओ माय गॉड” लोगों के बीच एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार ने श्री कृष्ण का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वही बात करें इस फ़िल्म में खिलाड़ी कुमार द्वारा पहने गए सूट की तो, उसे 15 लाख रुपये में नीलाम किया गया था और फिर उन पैसों को चैरिटी में दान कर दिया गया था।

शम्मी कपूर का स्कार्फ :-

SHAMMI KAPOOR

आप सभी को शम्मी कपूर की फ़िल्म “जंगली” तो याद ही होगी जिसमें शम्मी कपूर ने अपने जोरदार अभिनय से हर किसी का दिल जीत लिया था। लेकिन आपको बतादें कि इस फिल्म के एक सीन में शम्मी कपूर ने जो स्कार्फ पहना था, उसे उनके चाहने वाले ने 1.56 लाख रुपये की कीमत देकर खरीदा था।

प्रियंका चोपड़ा का हील्स :-

PRIYANKA CHOPRA'S HEELS

देश से लेकर विदेश तक में अपने अभिनय का परचम लहराने वाली प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। यूं तो आप पिसी के बारे में सबकुछ जानते हैं लेकिन आपको बता दें कि प्रियंका ने ‘यूनीसेफ सेव गर्ल कैंपेन’ के लिए अपने हॉट पिंक हील्स को नीलाम किया था जो कि लगभग 2.5 लाख में बिकी थी और बाद में उन पैसों को दान कर दिया गया था।

सलमान खान का तौलिया :-

SALMAN KHAN

आप सभी को सलमान खान द्वारा किया गया हुक स्टेप तो याद ही होगा जो उन्होंने फिल्म ‘मुझसे शादी करोगे’ के गाने ‘जीने के है चार दिन’ में किया था। याद भी क्यों ना हो, इस गाने में सलमान ने तोलिये के साथ जबरदस्त डांस जो किया था। लोग आज भी उनके इस हुक स्टेप को कॉपी करते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि सलमान द्वारा इस्तेमाल किये गए उस तोलिये को 1.42 लाख में नीलाम किया गया था। जी हां, फिर सलमान ने उस पैसे को स्नेहा फाउंडेशन को दान में दिया था।

About the Author :