निरहुआ से लेकर अक्षरा सिंह तक, जानिए कितने पढ़े लिखे हैं आपके भोजपुरी सितारें

साउथ इंडस्ट्री के अलावा एक और फ़िल्म इंडस्ट्री है जो तेजी से दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बना रही है और वो है भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री। ना सिर्फ ये इंडस्ट्री बल्कि इससे जुड़े हर एक कलाकार भी लोगों के बीच खूब मशहूर हैं। फिर चाहे वो रवि किशन, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह हो या फिर आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी और अक्षरा सिंह हो। इन सितारों की फिल्मों को लोगों द्वारा खूब देखा और पसंद किया जाता है। ये तो सब जानते हैं कि ये सितारें अपनी एक फ़िल्म से करोड़ों रुपये कमाते हैं लेकिन क्या आप ये जानते है की ये अपने असल जिंदगी में कितने पढ़े लिखे है। तो चलिए आज हम आपको आपके पसंदीदा कलाकार के बारे में बताते हैं कि आखिर वो कितने पढ़े लिखे हैं।

पवन सिंह :-

pawan singh

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भोजपुरी इंडस्ट्री के सलमान खान कहे जाने वाले सुपरस्टार पवन सिंह का है जिन्होंजे अपत्नी एक्टिंग और सुरीले आवाज से हर किसी का दिल जीता है। वही अगर बात करें उनके क्वालिफिकेशन की तो आपको बतादें कि पवन सिंह केवल 10वीं तक ही पढ़े हैं।

अक्षरा सिंह :-

akshara singh

whatsapp channel

google news

 

अक्सर विवादों से घिरी रहने वाली भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

दिनेश लाल यादव :-

dinesh lal yadav

फिल्मों में काम करते करते राजनीति में कदम रखने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी केवल 12वीं तक ही पढ़े हैं।

आम्रपाली दुबे :-

amrapali dubey

भोजपुरी इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने अपने एक्टिंग से कई लोगों का दिल जीता है। वही अगर बात करें उनकी पढ़ाई की तो उन्होंने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है।

खेसारी लाल यादव :-

khesari lal yadav

खेसारी लाल यादव जिन्होंने बड़ी तेजी से भोजपुरी जगत में अपना नाम कमाया है, वो केवल 10वीं तक ही पढ़े हैं।

काजल राघवानी :-

kajal raghvani

हाल ही में खेसारी लाल यादव के साथ अपने अनबन को लेकर विवादों में घिरी काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री का एक चमकता चेहरा है। बतादें कि आम्रपाली दुबे की तरह ही काजल ने भी ग्रेजुएशन तक ही अपनी पढ़ाई पूरी की है।

रवि किशन :-

ravi kishan

अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक खास छाप छोड़ने वाले रवि किशन आज राजनीति में भी अपना खूब नाम कमा रहे हैं। लेकिन आपको बतादें कि वह केवल 12 वीं तक ही पढ़े हैं।

मनोज तिवारी :-

manoj tiwari

इस लिस्ट में आखिरी नाम मनोज तिवारी का है जिन्हें आधुनिक भोजपुरी सिनेमा का जन्मदाता भी कहा जाता है। बतादें कि उन्होंने हिंदी में ग्रैजुएशन किया है।

Share on