भोजपुरी के इन सितारों ने दिखाया है बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा, देखें कौन-कौन हैं शामिल

आज पूरे दुनिया में भोजपुरी इंडस्ट्री ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है और अब आलम ये है कि भोजपुरी फिल्में साउथ फिल्मों और मराठी फिल्मों को भी कड़ी टक्कर दे रही हैं। ना सिर्फ ये फिल्में बड़ी बजट में बनती हैं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी ये करोड़ों का कारोबार करती हैं। भोजपुरी सितारों की पॉपुलैरिटी लोगों के बीच बेहद है और दर्शक भी अपने पसंदीदा सितारों को सिर आंखों पर बिठाते हैं।

यही नही भोजपुरी कि फिल्मों में अब सिर्फ भोजपुरी स्टार्स ही काम नहीं करते बल्कि बॉलीवुड के महानयक अमिताभ बच्चन से लेकर अजय देवगन तक भी इन फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि भोजपुरी सिनेमा के भी ऐसे कई एक्टर्स हैं जो बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। तो चलिए आज हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री के इन सितारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जादू चलाया है।

मोनालिसा :-

monalisa

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। वह फिल्मों के साथ-साथ टीवी के लिए भी काम कर चुकीं हैं और कई रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। यूं तो मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी सिनेमा से की थी मगर साल 2005 में उन्होंने अजय देवगन, सुनील शेट्टी और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘ब्लैकमेल’ में एक आइटम नंबर किया था। इतना ही नहीं मोनालिसा ने गोविंदा की फिल्म ‘पैसा है तो हनी है’ में भी कैमियो रोल भी किया है।

whatsapp channel

google news

 

रवि किशन :-

ravi kishan

फिल्मों से लेकर राजनीति तक अपनी सफलता का परचम लहराने वाले रवि किशन आज किसी पहचान के मोहताज नही हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के साथ साथ बॉलीवुड के भी कई फिल्मों में काम किया है जिनमे सलमान खान की फ़िल्म ‘तेरे नाम’, सैफ की फ़िल्म ‘बुलेट राजा’, ‘लक’, ‘फिर हेरा फेरी’ समेत कई नाम शामिल है।

मनोज तिवारी :-

manoj tiwari

इस लिस्ट में अगला नाम एक्टर और सिंगर मनोज तिवारी का है जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनोज तिवारी ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित बॉलीवुड फिल्म ’23rd March 1931: Shaheed’ में भी काम किया है। जी हां, ऐश्वर्या राय बच्चन, सनी देओल, बॉबी देओल स्टारर इस फ़िल्म में मनोज ने वीरभद्र की एक अहम भूमिका निभाई थी।

विनय आनंद :-

vijay anand

 

भोजपुरी सिनेमा जगत के मशहूर नामों में से एक विनय आनंद ने भी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। सबसे पहले वह गोविंदा और जूही चावला स्टारर फिल्म ‘आमदनी अठानी खारचा रूपैया’ में नजर आए थे और इसके बाद वह ‘दिल ने फिर याद किया’ में भी काम किया था।

शुभी शर्मा :-

shubhi sharma

इस लिस्ट में आखिरी नाम है भोजपुरी अभिनेत्री शुभी शर्मा का है जो कि जॉन अब्राहम के साथ एक आइटम नंबर में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘वेलकम बैक’ के ’20 -20′ गाने में भी अपने आइटम नंबर का जलवा दिखा चुकी हैं।

Share on