महेश बाबू से लेकर प्रभास तक, इन सितारों के पास है प्राइवेट जेट

हमारे बॉलीवुड में अक्सर सितारें अपने लक्जरी लाइफस्टाइल के लिए चर्चा में बने रहते हैं। हालांकि इस मामले में साउथ इंडस्ट्री के सेलेब्स भी पीछे नही हैं। इस इंडस्ट्री से जुड़े हर सितारें बेहद रॉयल जिंदगी जीना पंसद करते हैं। फिर चाहे वो अल्लु अर्जुन हो या महेश बाबू। ये सभी सितारें आलीशान घर में रहते हैं। इतना ही नहीं, इन स्टार्स का फैशन सेंस भी फैंस के बीच खूब सुर्खियों में रहता हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि इन सितारों के पास अपना खुद का प्राइवेट जेट भी है जिससे अक्सर ये सफर करते हुए नजर आते हैं। तो चलिए आज हम आपको दक्षिण फ़िल्म इंडस्ट्री के उन स्टार्स के बारे में बताते हैं जिनके पास अपना खुद का एक प्राइवेट जेट है।

अल्लू अर्जुन :-

Allu arjun

अभिनय के साथ-साथ अपने यूनिक स्टाइल के लिए मशहूर स्टार अल्लु अर्जुन ने स्नेहा रेड्डी संग शादी करने के बाद एक प्राइवेट जेट खरीदा था जिसमे वह अक्सर अपने परिवार के संग यात्रा करते नजर आते हैं। बतादें कि एक बार अल्लु अपने परिवार के साथ इसी प्राइवेट जेट से उदयपुर गए थे जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी शेयर की थी।

रजनीकांत :-

Rajnikant

whatsapp channel

google news

 

अपने जबरदस्त अभिनय से हर किसी के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत करोड़ों के मालिक होने के साथ-साथ एक प्राइवेट जेट के भी मालिक हैं। बतादें कि रजनीकांत अपने सभी पर्सनल और प्रॉफेशनल काम के लिए इसी जेट से यात्रा करते हैं।

प्रभास :-

Prabhas

फ़िल्म बाहुबली से दुनिया भर में अपनी पहचान बनाने वाले सुपरस्टार प्रभास ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है और खूब पैसा कमाया है। बाकी सितारों की तरह प्रभास भी रॉयल जिंदगी जीना पंसद करते हैं और उनके पास भी एक प्राइवेट जेट हैं जिससे वह अक्सर ट्रेवल करते नजर आते हैं।

राम चरण :-

Ram charan

अपने फैंस के बीच मेगा पॉवर के नाम से मशहूर राम चरण के पास भी एक निजी चार्टर विमान है जिससे वह अक्सर अपनी पत्नी उपासना कोनिडेला के साथ ट्रेवल करते हुए नजर आते हैं। यही नही वह फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी विमान से यात्रा करना ही पसंद करते हैं। बेहद कम लोग ये जानते होंगे कि राम चरण साउथ इंडस्ट्री के पहले ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी अपनी एयरलाइन सेवा है, जिसका नाम ‘ट्रूजेट’ है।

अक्किनेनी नागार्जुन :-

Akkineni arjun

साउथ सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन का पूरा परिवार रॉयल लाइफस्टाइल जीना पसंद करता है। उनकी फैमिली अपने लग्जरी कार कलेक्शन की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वही अभी हाल ही में नागार्जुन और उनके परिवार ने एक निजी विमान भी खरीदा है जिससे वो अक्सर सफर करते नजर आते हैं।

महेश बाबू :-

Mahesh babu

अपने एक्टिंग और क्यूटनेस से हर किसी को दीवाना बनाने वाले एक्टर महेश बाबू भी प्राइवेट जेट के मालिक हैं जिसमें वह अपनी पत्नी नम्रता शिरोडकर और दोनों बच्चों के साथ सफर करते नजर आते हैं। एक बार महेश बाबू अपने परिवार के साथ इस विमान से गोवा घूमने गए थे जिसकी कुछ तस्वीरें नम्रता शिरोडकर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

पवन कल्याण :-

Pawan kalyan

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन कल्याण भी एक निजी जेट के मालिक हैं जिसका इस्तेमाल वह अक्सर अपने पर्सनल और प्रोफेशनल काम के लिए करते हैं।

नयनतारा :-

Nayantara

साउथ इंडस्ट्री की महिला सुपरस्टार नयनतारा के पास भी एक प्राइवेट जेट है जिससे वह अक्सर सफर करती नजर आती हैं।

Share on