इन साउथ के सितारों ने रचाई अपने ‘पहले प्यार’ से शादी, यश से अल्लू अर्जुन तक हैं शामिल,देखे तस्वीरें

हमारा दिल बेहद चंचल होता है कब किस पर आ जाए और कब किससे रूठ जाए, कुछ पता नही चलता। यही वजह है कि कभी कोई इतना अच्छा लग जाता है कि उसके साथ पूरी जिंदगी बिताने का मन करता है तो कभी किसी के साथ सालों रहने के बाद भी दिल के तार नही जुड़ पाते हैं। यही हाल है मनोरंजन जगत का जहां अक्सर सितारों के अफेयर्स की खबरें लोगों के बीच आती रहती है। हालांकि इनमें से बेहद कम लोग ही ऐसे होते है जिन्हें उनका सच्चा प्यार मिल पाता है।

वही बात करें अगर साउथ इंडस्ट्री की तो यहां ऐसे कई एक्टर्स हैं जिन्हें उनका प्यार पहली नजर के दौरान ही मिल गया और फिर उन्होंने उनसे फौरन शादी भी कर ली। तो चलिए आज हम आपको उन हीरोज के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपने पहले प्यार से ही शादी रचाई हैं।

महेश बाबू :-

Mahesh babu and namrata shirodkar

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू आज किसी पहचान के मोहताज नही हैं। उन्होंने अपने जबरदस्त अभिनय से हर किसी का दिल जीता है। वही लड़कियां भी उनके पीछे दीवानी हैं। हालांकि महेश बाबू को उनका प्यार नम्रता शिरोडकर में मिला। जी हां, टॉलीवुड के प्रिंस कहे जाने वाले महेश ने फिल्मों में जैसे ही कदम रखा उनकी मुलाकात नम्रता से हुई। एक साथ फ़िल्म में काम करने के दौरान महेश बाबू को नम्रता से प्यार हो गया और फिर दोनों ने बड़े ही गुपचुप तरीके से शादी कर ली। बतादें कि आज इनके दो प्यारे बच्चे हैं और दोनों अपनी जिंदगी बेहद खुशी खुशी बिता रहे हैं।

whatsapp channel

google news

 

अल्लू अर्जुन :-

 

Allu arjun and sneha reddy

दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टाइलिश स्टार कहे जाने वाले अल्लु अर्जुन यूं तो अपने स्टाइल और अभिनय से हर किसी को दीवाना बना देते हैं। लेकिन एक दोस्त की शादी में स्नेहा रेड्डी को देख अल्लु अपना दिल हार बैठे थे। फिर कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अल्लु और स्नेहा ने शादी कर ली।

राम चरण :-

Ram charan and upasana

इस लिस्ट में अगला नाम एक्टर राम चरण का है जिनकी पत्नी उपासना ना सिर्फ उनका पहला प्यार हैं बल्कि उनके बचपन की दोस्त भी हैं। जी हां, आपको बतादें कि राम और उपासना बचपन से दोस्त थे और धीरे धीरे उनके बीच की दोस्ती प्यार में बदली। फिर दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और जल्द ही शादी रचा ली।

रॉकिंग स्टार यश :-

Rockstar yash and radhika

केजीएफ: चैप्टर 1 में अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाने वाले यश के स्टाइल को देखकर हर कोई दीवाना हो गया था। वही फीमेल फैन्स के बीच यश काफी मशहूर हैं। हालांकि करोड़ों लड़कियों के सपने में आने वाले यश अपना दिल भी अपनी को स्टार राधिका पर हार गए थे। बतादें कि दोनों की पहली मुलाकात टीवी शो के दौरान हुई थी और यश राधिका के दीवाने हो गए थे। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और फिर शादी कर ली।

थलापति विजय :-

Thalapati vijay and sangeeta vijay

इस लिस्ट में अगला नाम थलापति विजय का है जिन्हें अपना प्यार अपनी फैन में मिला। जी हां, विजय की पत्नी संगीता उनकी बहुत बड़ी फैन थी। इतना ही नही संगीता विजय से मिलने के लिए लंदन से चेन्नई आई थीं जिसके बाद विजय को संगीता से प्यार हो गया। मालूम हो कि दोनों की शादी को 22 साल से भी ज्यादा वक्त हो चुका है।

धनुष :-

Dhanush and akanksha

इस लिस्ट में आखिरी नाम है एक्टर धनुष का है जिन्होंने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की है। दोनों की मुलाकात एक फंक्शन में हुई थी जहां ऐश्वर्या को देखकर धनुष उन पर लट्टू हो गए थे। इसके बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। इसके बाद धनुष और ऐश्वर्या के परिवार ने उनकी शादी करवा दी।

Share on