अमिताभ बच्चन से लेकर शाहिद कपूर तक बॉलीवुड के ये 7 सितारें उड़ा सकते हैं हवाई जहाज

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 01 सितम्बर 2021, 11:15 पूर्वाह्न

बॉलीवुड के सितारें एक्टिंग में तो दमदार हैं ही लेकिन उसके परे भी उनके कई शौक हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं 7 ऐसे बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जो प्लेन उड़ाने की कला मे भी माहिर हैं। हालांकि प्लेन उड़ाना सबके बस की बात नहीं है।लेकिन फिर भी कुछ ऐसे चुनिंदे सितारे हैं जो ये कारनामा भी कर सकते हैं।

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत बहुत ही छोटी उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए।लेकिन उनके हुनर की दुनिया आज भी कायल है। सुशांत ने एक बार अपने सोशल मीडिया के जरिए एक विडियो सांझा किया था,जिसमें वो प्लेन उड़ाते हुए नजर आ रहे थे। उन्होंने ये कला अपनी फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ की तैयारी के दौरान सीखी थी।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन

बहुत ही कम लोगों को यह बात पता है कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक पेशेवर पायलट बनने के लिए प्रशिक्षण लिया हुआ है। ये प्रशिक्षण उन्होंने भारतीय वायु सेना में शामिल होने के लिए ली थी। लेकिन संयोगवश वो IAF में शामिल नहीं हो पाएं। उनका ऐसा कहना है कि वो एक आपातकालीन स्थिति में भी प्लेन को संभालने में सक्षम हैं।

शाहिद कपूर

‘कबीर सिंह’ अभिनेता शाहिद कपूर ने भी अपनी एक फिल्म में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए फ्लाइंग क्लासेज कर रखी हैं।आपको बता दें कि फिल्म ‘मौसम’ के लिए उन्होंने ये प्रशिक्षण लिया था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि वो अकेले भी प्लेन उड़ा सकते हैं।

असिन

असिन

‘गजनी’ फेम अभिनेत्री असिन ने भी अपनी प्लेन उड़ाने की कला को सांझा किया है। इटली में छुट्टियां बिताने के दौरान ही उन्होंने सी प्लेन से अपनी फ्लाइंग का हुनर दिखाया था।

गुल पनाग

गुल पनाग

अभिनेत्री गुल पनाग बचपन से ही पायलट बनना चाहती थी। उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में तो अपना लोहा मनवाया ही।इसके साथ ही उन्होंने अपने बचपन का सपना भी पूरा कर लिया। गुल पनाग अब एक पेशेवर पायलट हैं। इसके साथ ही उनके पास इसका लाइसेंस भी है।

अजित कुमार

अजित कुमार

अजित कुमार कॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता हैं। उन्हें प्यार से थाला अजित भी कहा जाता है। वो भी एक प्रशिक्षित पायलट हैं और वो भी पायलट बनना चाहते थे।

विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय

कृष 3 की शूटिंग के दौरान विवेक ने विमान उड़ाना सीखा। उन्हें ये कौशल इतना पसंद आया कि अब वो निजी पायलट लाइसेंस बनाना चाह रहे हैं। उन्होंने सेसना विमान उड़ाना सीखा है जो एक छोटा दो सीटों वाला विमान है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।