इस कारण से शाहरुख खान ने रखा था अपने बेटे का नाम आर्यन, वजह सुन कर हो जाएंगे आप हैरान

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 21 अक्टूबर 2021, 9:38 पूर्वाह्न

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान बॉलीवुड के उन स्टार्स की लिस्ट में शुमार हैं जो हमेशा विवादों से दूर रहते हैं। लेकिन उन्हें क्या पता था कि एक दिन उनके लाडले बेटे आर्यन खान को जेल की हवा खानी पड़ेगी। जानकारी के लिए बतादें कि बीते 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज़ में चल रहे रेव पार्टी से एनसीबी ने आर्यन समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया था जिसके बाद कोर्ट ने आर्यन को 14 दिन की जेल की सजा सुनवाई थी। अब आज इस मामले में कोर्ट की सुनवाई होनी है ऐसे में शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी के लिए ये पल बेहद भारी है।

अपने बेटे को नाम आर्यन ही क्यों रखा था शाहरुख खान ने :-

shahrukh khan with his sons

अपने एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख खान ने बताया था कि अगर वह अपनी पत्नी के बाद किसी से बेहद प्यार करते हैं तो वो हैं उनके बच्चे। अब इस बात से आप ये अंदाज़ा लगा सकते है कि शाहरुख के लिए उनके बेटे को जेल की हवा खाता देखना कितना मुश्किल होगा। वैसे इन सब के बीच क्या आप ये जानते हैं कि किंग खान ने अपने बेटे का नाम आर्यन ही क्यों रखा था। तो चलिए अगर आप नही जानते तो हम आपको बताते हैं शाहरुख के जीवन से जुड़े इस किस्से के बारे में।

शादी के 7 साल बाद गौरी ने दिया था बेटे को जन्म :-

gauri khan and aryan khan

ये तो सब जानते हैं कि शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान से कितना प्यार करते हैं और साल 1991 में 25 अक्टूबर को दोनों ने एक दूसरे से शादी कर इस प्यार को रिश्ते का नाम दिया था। फिर शादी के 7 सालों बाद गौरी खान ने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम दोनों ने आर्यन खान रखा। हालांकि इस नाम को रखने के पीछे किसी ज्योतिष विद्या का हाथ नही था। बल्कि इसका कनेक्शन लड़कियों से था।

लड़कियों से था “आर्यन” नाम का कनेक्शन :-

aryan khan

अपने एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने बताया था, “आर्यन खान का लुक अपने माता-पिता पर आया था। तो ऐसे में हमने सोचा कि क्यों ना अपने बेटे को नाम आर्यन रख दिया जाए क्योंकि मुझे इस नाम की आवाज पसंद थी। मैंने सोचा जब वह किसी लड़की को बताएगा कि ‘मेरा नाम आर्यन है’, आर्यन खान… तो वह सुनने में अच्छा लगेगा।”

aryan khan

यही नही एक चैट शो के दौरान शाहरुख ने बताया था कि आर्यन के जन्म के समय बस वह यही सोच रहे थे कि वह अपनी पत्नी और बच्चे के करीब नहीं हैं। बस दिमाग में एक ही बात चल रही थी कि गौरी ठीक हो, उसे कुछ भी न हो। हालांकि जब उन्होंने दोनों को देखा तब जाकर उन्हें चैन आया था।

आज होगा आर्यन खान के किस्मत का फैसला :-

aryan khan

मालूम हो कि आर्यन खान को बीते 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में चल रहे रेव पार्टी से एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से ही वह आर्थर रोड जेल में है जहां वह ना तो ठीक से खा रहे है, न ही सो पा रहे है। वही 14 दिनों की सजा के बाद आज यानी कि 20 अक्तूबर को इस केस की सुनवाई होनी है। ऐसे में अगर आज आर्यन के वकील पक्ष साबित नहीं करते तो, एनसीबी के सबूतों के आधार पर आर्यन को फिर से जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

About the Author :