फातिमा सना शेख ने किया चौकाने वाला खुलासा: कहा- हो चुकी हूँ मै यौन शोषण की शिकार…

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान की फ़िल्म ‘दंगल’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुवात करने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने इस फ़िल्म में अपने एक्टिंग से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इसके बाद वह फ़िल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में नजर आई थीं। हालांकि इस फ़िल्म ने बॉक्स आफिस पर कुछ खास कमाल नही दिखाया और बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।

कई चीजों पर फातिमा ने की थी खुलकर बात :-

फातिमा सना शेख

इसी बीच फातिमा सना शेख ने एक बहुत बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने रिजेक्शन, भद्दे कमैंट्स से झूझने से लेकर अपने फाइनेंसियल परेशानियों का सामना करने तक पर बात की थी। यही नही इस दौरान एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि कैसे महज 3 साल की उम्र में उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी और इन चीजों ने उन्हें अंदर से प्रभावित किया था।

महज 3 की उम्र में एक्ट्रेस के साथ हुई थी छेड़छाड़ :-

फातिमा सना शेख

whatsapp channel

google news

 

उस दर्दनाक घटना को याद करते हुए फातिमा सना शेख ने बताया था, ‘जब मैं सिर्फ तीन साल की थी, तब मेरे साथ छेड़छाड़ की गई थी। यह पूरे यौन शोषण के मुद्दे पर एक कलंक है। यही वजह है कि महिलाएं और यहां तक ​​कि जीवन में शोषित होने के बारे में खुलकर नहीं बोल पाती हैं। मुझे उम्मीद है आज दुनिया बदल गई है। इसके बारे में लोग अधिक जागरूक और शिक्षित है। पहले तो यह कहा जाता था कि इसके बारे में बात मत करो। लोग इसके बारे में अलग तरह से सोचेंगे।’

लोग मांगते थे सेक्सुअल फ़ेवर :-

फातिमा सना शेख

वही अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बात करते हुए फातिमा ने बताया कि उन्हें कई बार ऐसे लोग मिले जो उनसे सेक्सुअल फेवर के लिए बोलते थे। एक्ट्रेस ने बताया, ‘मैंने भी कास्टिंग काउच का सामना किया है। मैं उन स्थितियों में रही हूं जहां मुझे बताया गया है कि मुझे काम केवल सेक्स के सहारे मिल सकता है। कई बार लोगों ने मुझसे काम छीन लिया है। कई बार मेरे साथ ऐसा हुआ कि मैं जानती थी कि मैं ये फिल्म कर रही हूं लेकिन किसी के रेफरेन्स की वजह से मुझे रिप्लेस कर दिया गया।’

Share on