बेटी शहनाज गिल को सिद्धार्थ शुक्ला के गम से निकालने के लिए पिता ने उठाया बड़ा कदम, सिद्धार्थ की माँ भी दे रही साथ

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 15 सितम्बर 2021, 2:57 अपराह्न

सिद्धार्थ शुक्ला इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं लेकिन उनको चाहने वाले अभी भी इस सदमें से बाहर नहीं निकल पर रहे हैं। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा कि सिद्धार्थ इस दुनिया में नहीं रहे। वहीं उनको दिलों जान से मोहब्बत करने वाली शहनाज का बुरा हाल हो चुका है वो उनकी याद से नहीं निकल पा रहीं हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में भी शहनाज बिल्कुल बेहसुद हो गयी थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

शहनाज के पापा से नही देखा गया बेटी का दुःख

Shahnaz's father

शहनाज के पापा संतोख गिल से बेटी की  ऐसी बुरी हालत देख नही जा हैं। वह अपने बेटी को दिन प्रतिदिन डिप्रेशन से निकालने की कोशिश में लगे हुए है। शहनाज के पापा उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए हाल ही में उन्होंने अपने हाथ पर बेटी के नाम का टैटू बनवाया है। उनके इस  टैटू की तस्वीरें अभी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि इस टैटू में प्रार्थना के लिए दोनों एक जोड़े और साथ साथ गुलाब भी बना है। वहीं, बीच में शहनाज गिल का नाम लिखा है।

सिद्धार्थ की माँ रख रही हैं शहनाज का ख्याल

Siddhartha's mother

मीडिया रिपोर्ट्स के जरिये यह पता चला है कि इस दुखद समय से शहनाज को बाहर निकालने के लिए सिद्धार्थ की मां उनका पूरा ध्यान रख रही हैं। वह पूरी कोशिश कर रही हैं कि शहनाज इस डिप्रेशन से बाहर निकले और अपना जीवन हँसी खुशी के साथ बिताए। दरअसल, ऐसी खबर हैं कि शहनाज अभी किसी से बात नहीं कर रही हैं, वह अकेले गुमसुम रहती हैं। इस वजह से सिद्धार्थ की मां उनका ध्यान रख रही हैं    उन्हें बिलकुल भी एक पल के लिए भी नहीं छोड़ रही हैं।

Shahnaz Gill Siddharth Shukla

सिद्धार्थ का परिवार ये नहीं चाहता कि शहनाज सिद्धार्थ के गम के साथ अपना जीवन बिताएं। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, रीता, शहनाज को काम पर वापस जाने के लिए बहुत  मोटिवेट कर रही हैं। वह उन्हें अपने दोस्तों से मिलने के लिए बोल रही हैं ताकि वह इस दुख को भूल कर काम पर वापस ध्यान लगा सकें ।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।