Farmani Naaz के ‘चढ़ती जवानी’ में नजर आ रही वंशिका है 10वीं की छात्रा, एक गाने ने चमका दी किस्मत

किसी भी इंसान का हुनर और उसकी मेहनत ही उसे कामयाबी के मुकाम तक पहुंचाती है। ऐसे में बात अगर हर हर शंभू (Har-Har Shambhu) फेम फरमानी नाज की करें तो आज उनकी आवाज के चर्चे हर जगह है। फरमानी नाज (Farmani Naaz) ने अपनी जादुई आवाज से लाखों लोगों को अपना मुरीद बनाया हैं। वहीं अब फरमानी नाज का नया गाना (Farmani Naaz) हाल ही में रिलीज हुआ है। उनके इस नए गाने में नजर आई वंशिका (Vanshika) नाम की हीरोइन को लेकर अब हर जगह चर्चे शुरू हो गए हैं हर कोई जानना चाहता है कि आखिर यह वंशिका कौन (Who is Vanshika) है।

Farmani Naaz And Vanshika

कौन है फरमानी नाज की हीरोइन वंशिका

फरमानी नाज को सोशल मीडिया की सिंगिंग सेंसेशन कहा जाता है। हर हर शंभू गाने से फेमस हुई फरमानी नाज का नया गाना हाल ही में रिलीज हुआ है। फरमानी के नए गाने का नाम चढ़ती जवानी मेरा लूट गया चैन है। इस गाने को आवाज फरमानी नाज ने ही दी है, लेकिन इसमें बतौर हीरोइन वंशिका नाम की एक लड़की नजर आ रही है। ट्रेडिशनल आउटफिट में वंशिका काफी स्टनिंग लग रही है। इसके साथ ही वंशिका ने गाने में जबरदस्त डांस भी किया है।

फरमानी के घर पहुंची वंशिका

वंशिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद हर कोई उनके अभिनय की तारीफ करता नजर आ रहा है। वही हाल ही में फरमानी नाज ने अपने घर और स्टूडियो के एक वीडियो को शेयर किया है, जिसमें उनके साथ वंशिका भी नजर आ रही है। फरमानी के इस वीडियो क्लिप को देखने के बाद वंशिका को पहचान पाना बेहद मुश्किल है।

वायरल गर्ल के नाम से फेमस है वंशिका

फरमानी नाज के इस नए वीडियो में वंशिका ने जबरदस्त एक्टिंग की है। उनकी डांसिंग से लेकर उनके फैसियल एक्सप्रेशन तक सब कुछ जबरदस्त लग रहे हैं। वहीं वंशिका के बारे में बात की जाए तो बता दें कि वंशिका को वायरल गर्ल के नाम से जाना जाता है। दरअसल उन्होंने अपना एक डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया था। इसके बाद वंशिका का यह वीडियो वायरल हो गया और वह रातो-रात लोगों के दिलों दिमाग पर छा गई।

Farmani Naaz And Vanshika

इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फेमस है वंशिका

वंशिका अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल के जरिए काफी फेमस है। यूट्यूब पर वंशिका के चैनल का नाम Vanshika Hapur Official Vk है। वंशिका दसवीं क्लास में पढ़ती है और उत्तर प्रदेश के हापुड़ की रहने वाली है। वंशिका ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि- वह फिल्म इंडस्ट्री में जाना चाहती हैं। अगर उन्हें मौका मिला तो वह है फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए जरूर जाएंगी। वंशिका का कहना है कि वह फिल्म इंडस्ट्री में अपने माता-पिता के लिए जाएंगी, क्योंकि उनका परिवार बहुत गरीब है।

फरमानी नाज के वीडियो से वंशिका अब और भी ज्यादा फेमस हो गई है। फरमानी नाज और वंशिका के कई वीडियो यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। वंशिका ने कामयाबी की पहली सीढ़ी सोशल मीडिया के जरिए चढ़ी थी। वही आप फरमानी नाज उनका हाथ पकड़ उन्हें और ऊपर लाती और उनके सपनों को पूरा करती दिखाई दे रहे हैं।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।