करोड़ों के मालिक हैं फरहान अख्तर, 35 करोड़ का बंगले से फार्महाउस तक देखे क्या हैं खास?

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं में गिने जाते हैं। हाल ही में फरहान अख्तर ने अपनी लोंग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Farhan Akhtar And Shibani Dandekar Marriage) संग अपने नए जीवन की शुरुआत की है। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी बीते दिनों से लगातार टॉप ट्रेंड का हिस्सा बनी हुई है। यही वजह है कि उनकी शादी समारोह की सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। क्या आप जानते हैं फरहान अख्तर करोड़ों की संपत्ति (Farhan Akhtar Property) के मालिक हैं इतना ही नहीं उनके पास करोड़ों के बंगलों (Farhan Akhtar Luxury Bungalow) के अलावा कई महंगी कारों का कलेक्शन भी है।

Farhan Akhtar

करोड़ों के बंगलो में रहते है फरहान अख्तर

फरहान अख्तर के आलीशान घर की लिस्ट में सबसे पहले उनका मुंबई की पोश लोकेशन बांद्रा में स्थित बंगला आता है। फरहान अख्तर का यह घर बेहद खूबसूरत और आलीशान है। बता दे फरहान का ये आलीशान घर शाहरुख खान के मन्नत बंगले के बिल्कुल नजदीक ही मौजूद है।

Farhan Akhtar

whatsapp channel

google news

 

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फरहान अख्तर के इस घर की कीमत साल 2009 में करीबन 35 करोड़ रुपए बताई गई थी। 10 हजार स्क्वायर फुट में फैला फरहान अख्तर का यह आलीशान बंगला हर सुख सुविधा से लैस है। इसके अलावा फरहान अख्तर के पास खंडाला स्थित एक बेहद आलीशान फार्महाउस भी है। फरहान अख्तर के इस फार्महाउस का नाम सुकून है।

Farhan Akhtar

बता दे फरहान अख्तर का यह खंडाला स्थित लग्जरी फॉर्म हाउस उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि यहीं से जोया और फरहान अख्तर की शादी हुई है। शादी के दौरान सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इसकी कीमत भी करोड़ों में है।

Farhan Akhtar

इसके अलावा फरहान अख्तर के पास महंगी कारों का कलेक्शन (Farhan Akhtar Car Collection) भी है। मौजूदा समय में फरहान अख्तर के पास पोर्शे की केमैन शामिल है। इस कार की कीमत करीब डेढ़ करोड रुपए है। इसके अलावा फरान अख्तर के पास मर्सिडीज बेंज एमएल 350 सीडीआई और मर्सिडीज 350 डी के अलावा लैंड रोवर भी है।

Share on