Nora Fatehi का ऑडिशन Video हुआ वायरल, कास्टिंग डायरेक्टर के सामने करना पड़ा था ये काम

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 12 अप्रैल 2022, 7:30 अपराह्न

बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर मानी जाने वाली नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने आज अपने डांस मूव्स से हर किसी को घायल कर दिया है। नोरा फतेही का हर डांस वीडियो (Nora Fatehi Dance Video Viral) सोशल मीडिया पर न सिर्फ तहलका मचाता है, बल्कि उनके डांस वीडियो के रीलस (Nora Fatehi Song Reels) देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी टॉप ट्रेंड का हिस्सा बनते हैं। नोरा डांस के अलावा अभिनय यानी फिल्मों (Nora Fatehi Movies) की दुनिया में भी अपना हाथ आजमा चुकी है। नूरा के अभिनय को भी लोगों ने काफी पसंद किया है।

Nora Fatehi

10 साल पुराना नोरा का वीडियो वायरल

वहीं अब नोरा फतेही का एक 10 साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग अंदाज में प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। नोरा फतेही का यह 10 साल पुराना वीडियो उनके ऑडिशन Nora Fatehi Audition Video Viral) का है। इस वीडियो में नोरा फतेही को पहचान पाना भी बेहद मुश्किल है।

Nora Fatehi

नोरा के इस वीडियो को द फाइनल वीडियोस यूट्यूब चैनल ने शेयर किया है। नोरा का यह वीडियो शेयर होने के साथ ही वायरल होना शुरू हो गया है। खास बात यह है कि 10 साल पहले की नोरा को पहचान पाना बड़ा मुश्किल है। दरअसल इस वीडियो में नोरा बिना मेकअप के बेहद सिंपल लुक में नजर आ रही हैं।

डायरेक्टर की डिमांड पर करती है एक्टिंग

यह वीडियो नोरा फतेही के पहले ऑडिशन का वीडियो बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि नोरा वीडियो में डायरेक्टर की डिमांड पर एक्टिंग करती भी नजर आ रही है। उनकी एक्टिंग काफी जबरदस्त है। वीडियो की शुरुआत में नोरा फतेही पहले खुद को इंटरव्यूज कराती है, इसके बाद वह डायरेक्टर की डिमांड पर एक्टिंग करती है।

Nora Fatehi

बता दे यह वीडियो तब का है जब नोरा महज 20 साल की थी। कास्टिंग डायरेक्टर की डिमांड पर नोरा अलग-अलग सिचुएशन में एक्टिंग करती है। डोरा का वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और यही वजह है कि सभी इस पर जबरदस्त रिएक्शन भी दे रहे हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।