पहली बीबी से लव मैरिज के बावजूद जावेद अख्तर का आया था शबाना पर दिल, दो बच्चों को छोड़ रचा ली थी शादी

हमारे हिंदी सिनेमा जगत में जावेद अख्तर (Javed Akhtar) एक ऐसा नाम हैं जिन्हें किसी पहचान की जरूरत नही है। वह एक मशहूर कवि होने के साथ-साथ एक बेहतरीन गीतकार और लेखक भी हैं। उन्होंने अबतक के अपने करियर में ऐसे कई गाने लिखे हैं जो अभी भी लोगों द्वारा खूब सुने जाते है। हालांकि जावेद अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। तो चलिए आज यानी कि 17 जनवरी को उनके 76वें जन्मदिन के मौके (Javed Akhtar celebrated his 76th birthday) पर हम आपको उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं। आपको बतादें कि जावेद अख्तर की पहली पत्नी का नाम हनी ईरानी (Honey Irani) है जो कि पेशे से एक स्क्रिप्ट राइटर थीं।

Javed akhtar and honey irani with their kids

17 साल की उम्र में हनी ने की थी जावेद से शादी :-

खबरों की माने तो जावेद और हनी की पहली मुलाकात फ़िल्म सीता और गीता के सेट पर हुई थी। वही शूटिंग के बाद जब एक दिन जावेद अपने दोस्तों संग पत्ते खेल रहे थे तभी हनी ने उन्हें उस खेल में जीताने कि बेहद कोशिश की थी। जिसके बाद जावेद अख्तर खेल में तो जीत गए मगर हनी ईरानी पर अपना दिल हार बैठे थे और फिर उन्होंने मौका देखकर हनी से अपने दिल की बात कह दी थी। मगर हनी के घरवालों को उनका और जावेद अख्तर का रिश्ता बिल्कुल भी पसन्द नही था।

Honey irani

जिसके बाद जावेद को सलीम खान की मदद लेनी पड़ी थी। ऐसा इसलिए क्योंकि हनी ईरानी जावेद अख्तर से उम्र में बेहद छोटी थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जब साल 1972 में जावेद ने हनी से शादी की थी, उस वक़्त वह महज 17 साल की थी। फिर बाद में दोनों के दो बच्चे हुए जिनका नाम फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और जोया अख्तर (Joya Akhtar) हैं। एक तरफ जहां फरहान सिंगिग और अभिनय के क्षेत्र में अपना नाम बना चुके हैं तो वहीं दूसरी तरह उनकी बहन जोया एक बेहतरीन फिल्म निर्माता हैं।

whatsapp channel

google news

 

Shabana aazmi and javed akhtar

पहली बार शबाना को देख अपना दिल हार बैठे थे जावेद :-

भले ही जावेद अख्तर ने हनी ईरानी से लव मैरिज की थी। मगर इसके बावजूद भी उनका दिल एक और हसीना पर आ गया था जो कि गुज़रे जमाने की मशहूर अदाकारा शबाना आज़मी ( Shabana Azmi ) थीं। जावेद का दिल शबाना पर तब आया था जब वह इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री बन चुकी थीं। हालांकि इसमें सबसे खास बात यह है कि जावेद की शबाना से पहली मुलाकात उनके घर पर हुई थी। जी हां, दरअसल शबाना मशहूर शायर कैफ़ी आजमी की बेटी थीं और उस दौरान जावेद अपनी लिखी हुई शायरी कैफ़ी आज़मी को सुनाने उनके घर जाया करते थे। इसी दौरान उन्होंने शबाना को पहली बार देखा था और देखते ही उनपर अपना दिल हार बैठे थे।

Shabana aazmi and farhan akhtar

शबाना के पिता को थी उनके और जावेद के रिश्ते से दिक्कत :-

वही शबाना भी उन्हें मन ही मन चाहने लगी थीं। फिर देखते ही देखते दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। इंडस्ट्री में भी दोनों के अफेयर्स की खबरें उड़ने लगी थी। हालांकि शुरूवात में तो हनी ईरानी ने जावेद और शबाना के अफेयर की खबरों को नजरअंदाज किया था। मगर बाद में उन्होंने जावेद को तलाक देने का फैसला ले लिया। लेकिन इसके बावजूद भी जावेद अख्तर को शबाना से शादी करने के लिए बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। खबरों की माने तो शबाना आजमी के पिता बिल्कुल नहीं चाहते थे कि उनकी शादी जावेद संग हो क्योंकि वह पहले से शादीशुदा थे। मगर जावेद और शबाना के प्यार के सामने उनके पिता की भी नहीं चली और हनी ईरानी से तलाक लेने के बाद साल 1984 में जावेद ने शबाना संग शादी कर ली।

Share on