शादी के इतने सालों बाद भी बॉलीवुड के इन जोड़ियों को नहीं हुई अपनी संतान, हैं इंडस्ट्री के बेस्ट कपल्स

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 10 मई 2021, 3:46 अपराह्न

बॉलीवुड में अक्सर ऐसी फिल्में बनती है जिनमे प्यार का असली मतलब समझाया जाता है। वही बॉलीवुड की जोड़ियां भी सिर्फ रील नही बल्कि रियल लाइफ में भी लोगों को प्यार के असली मायने सिखाती है। चाहे आम लोग हो या बॉलीवुड सितारे सब की इच्छा होती है कि उनकी अपनी खुद की एक सन्तान हो। लेकिन फिल्मी दुनिया में ऐसे कई सितारें हैं जिन्होंने अपनी संतान को जन्म तो नही दिया मगर उनके बीच का प्यार मिसाल जैसा है। तो चलिए आज हम आपको बताते है इस लिस्ट में किस किस का नाम है।

दिलीप कुमार-सायरा बानो

इस लिस्ट में पहला नाम उनका हैं जिन्हें बॉलीवुड का लेजेंडरी कपल माना जाता है। हम बात कर रहे हैं साल 1966 में शादी के बंधन में बंधने वाले एक्टर दिलीप कुमार और एक्ट्रेस सायरा बानो की। सायरा और दिलीप की प्रेम कहानी जग जाहिर है। बेहद कम उम्र से ही सायरा दिलीप को पसंद करती थी वही दिलीप भी सायरा पर उनकी फिल्म के दौरान फिदा हो गए थे। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। आपको बता दें कि सायरा और दिलीप के बीच बेहद प्यार है मगर आज तक दोनों की कोई संतान नही हुई। लेकिन फिर भी दोनो के रिश्ते में कोई फर्क नही आया।

जावेद अख्तर-शबाना आजमी

बॉलीवुड के मशहूर स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर और शबाना आजमी  की आज तक कोई संतान नही हुई इसके बावजूद दोनों के बीच का प्यार कभी कम नही हुआ। आपको बता दें कि शबाना आजमी जावेद अख्तर की दूसरी पत्नी हैं। जावेद अख्तर ने अपनी पहली शादी हनी ईरानी से की थी जिनसे उन्हें दो बच्चे जोया अख्तर और फरहान अख्तर हुए। हालांकि इस बात से कभी भी शबाना को कोई फर्क नही पड़ा और वह जोया और फरहान को अपने बच्चों जैसा ही प्यार देती हैं।

अनुपम खेर-किरण खेर

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनुपम खेर और किरण खेर के प्यार के किस्से खूब लोकप्रिय हैं। आपको बता दें कि अनुपम और किरण की मुलाकात एक थिएटर प्ले के दौरान हुई थी। पहली शादी से तलाक लेने के बाद अनुपम और किरण ने साल 1985 में शादी करने का फैसला लिया था। बता दें कि पहली शादी से किरण को एक बेटा हुआ, लेकिन अनुपम खेर से शादी करने के बाद दोनों की कोई औलाद नही हुई। लेकिन फिर भी अनुपम ने किरण के बेटे को अपना नाम दिया और आज दोनो खुशी खुशी अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

सलीम-हेलन

इस लिस्ट में आखिरी नाम सलीम खान और हेलन का हैं जिन्होंने साल 1981 में शादी रचाई। बता दें कि सलीम खान की ये दूसरी शादी थी। उन्होंने अपनी पहली शादी सलमा से की थी जिनसे उन्हें चार बच्चे हुए। मगर बितते समय के साथ सलीम खान को हेलन पसंद आ गई और फिर दोनो ने शादी कर ली। हालांकि शादी के बाद सलीम और हेलन की कोई औलाद नही हुई लेकिन इसके बावजूद सलीम और उनका परिवार एक दूसरे के साथ बेहद प्यार से रहते हैं।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।