बिना शादी के मा बनी एकता कपूर के पास है करोड़ों के बंगले और ऑफिस, ऐसी है लग्जीरियस लाइफ

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 22 जून 2021, 6:13 अपराह्न

एकता कपूर को टीवी सीरियल का ड्रामा क्वीन कहा जाता है। उन्होंने 17 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। एकता ने समय के साथ एक से बढ़कर एक कंटेंट दिए और सीरियलों के जरिए घरों-घरों में अपनी पहचान बनाई। एकता कपूर सिर्फ सीरियल तक ही सीमित नहीं रही उन्होंने कई फिल्मों का भी निर्माण किया है।

फिलहाल एकता कपूर अपने पैरंट्स के साथ जुहू स्थित कृष्णा बंगलों में रहती है लेकिन साल 2012 में उन्होंने मुंबई में एक लग्जरी घर खरीदा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके इस प्रॉपर्टी की कीमत तकरीबन 6.30 करोड़ रुपए बताई जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एकता कपूर करीब 100 करोड की प्रॉपर्टी की मालकिन है।

एकता कपूर अपने बेहद लग्जरियस लाइफ जीने के लिए जानी जाती है। उनके पास चार ब्रांड की लग्जरी कारें हैं। इनमें फोर्ड, बीएमडब्ल्यू, ऑडी और Mercedes-Benz शामिल है। इन कारों की कीमत करीब 5 करोड़ के आसपास है।

मुंबई के अंधेरी वेस्ट में एकता कपूर का ऑफिस है जिसका नाम बालाजी टेलिफिल्म हैं। ऑफिस में एंट्री करते ही गणेश मंदिर है। एकता कपूर अक्सर शनिवार को शनि मंदिर भी जाती है। ऑफिस में एक मेमोरीबॉल है जहां एकता कपूर और उनके फ्रेंड की मेमोरेबल तस्वीरें लगी है। वहीं ऑफिस के अंदर एकता के केबिन के पास भी गणेश जी का एक मंदिर है।

इसलिए बेटे का नाम Ravie रखा

एकता कपूर एस्ट्रोलॉजी में बहुत विश्वास रखती है। उन्होंने शादी नहीं की हालांकि वह एक बच्चे की मां है। सेरोगेसी के जरिए 27 जनवरी 2018 को एकता कपूर एक बेटे की मां बनी थी। दरअसल एस्ट्रोलॉजर संजय जुमानी ने एकता कपूर को सलाह दी कि बेटे के नाम में अंग्रेजी का E शब्द होना भाग्यशाली होगा। उसके बाद एकता कपूर ने बेटे का नाम भी एस्ट्रोलॉजर की सलाह के बाद ही Ravie रखा।

आपको बता दें कि अब तक एकता कपूर ने करीब 130 से ज्यादा टीवी शो को प्रोड्यूस किया है। एकता कपूर ने पवित्र रिश्ता, बड़े अच्छे लगते हैं, जोधा अकबर, कुंडली भाग, कुमकुम भाग्य, नागिन, यह है मोहब्बतें, कसौटी जिंदगी की, कहीं तो होगा, कसम से कहीं किसी रोज, कहानी घर घर की, हम पांच, क्योंकि सास भी कभी बहू थी सहित कई सीरियल को इन्होंने ही प्रोड्यूस किया है।

एकता कपूर ने सिर्फ सीरियलों में नहीं बल्कि फिल्मों में भी हाथ आजमाया है उन्होंने क्या सुपर कूल है हम, लव सेक्स और धोखा, रागिनी एमएमएस, क्या कूल है हम, शूटआउट अट लोखंडवाला, वन्स अपऑन ए टाइम इन मुंबई, डर्टी पिक्चर जैसी फिल्में भी बनाई है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।