Big Breaking: लखीसराय के डीटीओ हुए गिरफ्तार, DSP ने घर से किया अरेस्ट, मचा हड़कंप; जाने मामला

बिहार के लखीसराय से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कैमूर के डीएसपी शिव शंकर कुमार के नेतृत्व में कैमूर पुलिस ने लखीसराय के DTO जियाउल्लाह को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार DTO जियाउल्लाह के खिलाफ थाना कांड संख्या 794/23 को दर्ज कराया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीटीओ जियाउल्लाह पर एक युवक से बालू बंदोबस्ती के नाम पर 40 लाख का धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है।

Big Breaking: लखीसराय के डीटीओ हुए गिरफ्तार

फिलहाल कैमूर पुलिस कबैया थाना क्षेत्र इलाके से गिरफ्तार DTO जिला को अपने साथ पटना लेकर गई है। लखीसराय में परिवहन पदाधिकारी के पद पर तैनात जियाउल्लाह अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में गए थे, लेकिन कोर्ट ने उनके जमानत को खारिज कर दिया। उसके बाद कैमूर पुलिस के डीएसपी शिव शंकर कुमार और कैमूर पुलिस की टीम कबैया पुलिस थाना अध्यक्ष वैभव कुमार के साथ मिलकर DTO के आवास पर छापेमारी की गई और उनको गिरफ्तार करके पटना लाया गया।

DTO के गिरफ्तारी से परिवहन विभाग में मचा हड़काम

आपको बता दे की बेटियों के गिरफ्तारी से परिवहन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कैमूर पुलिस के द्वारा डीटीओ को सीधा उनकी आवाज से गिरफ्तार किया गया है जिसके बाद कई विभागों में हड़कंप मच गया है और परिवहन विभाग के कर्मचारी भी हैरान ह।

Also Read: Good News: बिहार के टीचरों की हुई बल्ले-बल्ले, CM नीतीश कुमार ने सैलरी के लिए जारी किये इतने करोड़; कब आयेगी सैलरी?

whatsapp channel

google news

 

DSP शिव शंकर कुमार ने मीडिया के सामने बयान देने से किया इनकार

फिलहाल उनका पटना लेकर जाया गया है और कैमूर पुलिस के डीएसपी शिव शंकर कुमार ने मीडिया के सामने कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया है। डीटीओ की गिरफ्तारी के बाद या मुद्दा सुर्खियों में छा गया है. गिरफ्तारी के बाद कैमूर पुलिस के द्वारा इसकी जानकारी DM अमरेंद्र कुमार और एसपी पंकज कुमार को भी दिया गया।

Share on