बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’ राखी सावंत अकसर ही अपने बयानों से सोशल मीडिया पर चर्चा का हिस्सा बनी रहती हैं। टीवी इंडस्ट्री हो या बॉलीवुड चाहे कोई राजनीतिक मुद्दे, राखी सावन सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में जब राखी सावंत को यह बात मालूम हुई कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका पहुंचे हुए हैं तो उन्होंने अपनी डिमांड्स की एक लंबी लिस्ट कह डाली। अब सोशल मीडिया पर अब राखी सावंत का ये फनी वीडियो वायरल हो गया है।

हर बार की तरह राखी सावंत पैपराजी के साथ रूबरू हो रही थी, तभी उन्हें जानकारी हुई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अमेरिका पहुंच गए हैं। राखी से एक सवाल किया कि पीएम मोदी देश को आगे बढ़ा रहे हैं. अमेरिका दौरे पर हैं, ऐसे में आप उनके लिए क्या संदेश देना चाहती हैं’?
राखी ने पीएम से की ये डिमांड
सवाल सुनने के बाद पल भर को राखी सोचने लगी और फिर अपने चिर परिचित अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि- ‘नमस्कार मोदी जी मैं बहुत खुश हूं कि आप अमेरिका गए हैं, वहां के सारे इंडियंस को प्यार देना और उनको मेरा मैसेज दीजिएगा। उनसे कहिएगा कि मैं आप सबको बहुत प्यार करती हूं। राखी ने इस दौरान पीएम मोदी से अपने लिए शॉपिंग करने की डिमांड कर डाली। उन्होंने कहा कि ” मोदी जी, जब आप वहां से लौटेंगे तो मेरे लिए कुछ शॉपिंग कर लीजिएगा, शॉपिंग नहीं तो कुछ डॉलर ही वहां से लेते आइएगा”।

राखी से जब उनसे पति रितेश से जुड़े सवाल और बिग बॉस 15 में एंट्री पर सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बताया कि वे बहुत जल्द ही सभी को एक सरप्राइज भरी खबर सुनाने वाली है। हालांकि लोगों के लाख पूछने पर भी उन्होंने उस राज से पर्दा नहीं उठाया।उल्लेखनीय है कि पिछले ही दिनों खबर आई थी कि राखी सावंत के पति रितेश बिग बॉस के घर मे एंट्री लेने वाले हैं। दरअसल किसी ने भी अब तक राखी के पति को नहीं देखा है, अगर खबर सच निकलती है तो पहली बार होगा जब राखी के पति को सब देखेंगे।
देखें विडियो :-
View this post on Instagram


















