एमएस धोनी ने कुंवारों को दिया ‘गुरु ज्ञान’, कहा- ये मत सोचाना मेरी वाली अलग है… ; देखें विडियो

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 27 अक्टूबर 2023, 1:01 अपराह्न

MS Dhoni On Girlfriend: धोनी बैचलरों को सलाह देते हुए कहा- उन लोगों के लिए एक खास संदेश है जो सोचते हैं कि -मेरी वाली अलग है।

MS Dhoni On Girlfriend: वर्ल्ड कप 2023 का रोमांस अपने चरम पर है, भारतीय टीम लगातार 5 मैच  जीत कर काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में जाने का रास्ता लगभग साफ नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ 2011 मेंवर्ल्ड कप दिला  इतिहास रचने वाले रचने वाले टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी स्टेडियम से दूर भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। वह अपने प्रोफेशनल डील्स में व्यस्त है। उनका एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी बैचलरों को सलाह देते दिख रहे है। वह कह रहे हैं -उन लोगों के लिए एक खास संदेश है जो सोचते हैं कि- मेरी वाली अलग है।

धोनी ने कुंवारों को क्या कहा (MS Dhoni On Girlfriend)

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। शादी और प्यार के बारे में एक कार्यक्रम में बोलते हुए एमएस धोनी ने ऐसा कहा कि -अगर आपको कोई ऐसा मिले जिसके साथ आप वास्तव में खुश हो तो कृपया शादी कर ले। उन्होंने आगे कहा-  ‘यहां मौजूद सभी कुंवारे लोगों, जिनकी कोई गर्लफ्रेंड है, मैं आपकी इस गलतफहमी को दूर करना चाहता हूं। यह कभी मत सोचो कि ‘मेरी वाली अलग है’। 

यहाँ देखें विडियो-

बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी ने 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में आखिरी बार भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेला था। उसके बाद 15 अगस्त 2020 को रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। हालांकि अभी भी वह इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं और अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं।

ये भी पढे- दाने-दाने को मोहताज हुए टीम इंडिया के पूर्व कोच, भयंकर गरीबी झेल रहे ग्रेग चैपल

एमएस धोनी के बैचलरों के इस सलाह पर लोग काफी रिएक्ट कर रहे हैं। उनके इस वीडियो पर मींस और कॉमेंट्स की मानो बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया यूजर्स महेंद्र सिंह धोनी के इस बात पर मजेदार जवाब दे रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आईपीएल के भविष्य और घुटनों को चोट को लेकर भी हिंट है। उन्होंने कहा- वह एक अच्छे क्रिकेटर होने से ज्यादा वह चाहते हैं कि एक अच्छे इंसान के रूप में याद किये जाए।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।