‘कास्टिंग काउच’ पर दिव्यांका त्रिपाठी का खुलासा, बताया- ‘डायरेक्टर के साथ बिताने के लिए कहा गया ‘

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 03 फरवरी 2022, 1:46 अपराह्न

छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक कई ऐसी कहानियां हैं, जिन्हें सुनने के बाद लोग एंटरटेनमेंट की दुनिया को लेकर एक अलग ही इमेज बना लेते हैं। ये कहानियां अभिनेत्री और अभिनेताओं के साथ हुई कास्टिंग काउच (Bollywood casting couch story) की सच्चाई से जुड़ी होती है। बॉलीवुड से लेकर इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारे हैं, जो कास्टिंग काउच (Casting Couch Story) का शिकार हो चुके हैं। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस (Divyanka Tripathi on Casting couch) शेयर किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जब वह इंडस्ट्री में बड़े ब्रेक की तलाश में थी, इस दौरान उन्हें एक ऑफर मिला और उन्हें एक डायरेक्टर के साथ समय बिताने के लिये कहा गया।

Divyanka Tripathi

एक्टरेस ने शेयर की कास्टिंग काउच स्टोरी

दिव्यंका त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान जब डायरेक्टर के साथ समय बिताने का ऑफर दिया गया, तो साथ ही उन्हें कैरियर बर्बाद करने की धमकी भी दी गई। हालांकि दिव्यांका ने उससे साफ इनकार कर दिया। दिव्यांग का ने बताया कि- इन सबका उनके करियर पर जरा भी फर्क नहीं पड़ा और एक बड़ा ब्रेक पाने में थोड़ा वक्त लगा, लेकिन अपने दम पर उन्होंने उसे हासिल किया।

दिव्यंका त्रिपाठी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आज हर घर में उन्हें जाना पहचाना जाता है। दिव्यांका त्रिपाठी अपने अब तक के अभिनय के सफर में कई बड़े टीवी शोज में काम कर चुकी है।

Divyanka Tripathi

करियर बर्बाद करने की देते है धमकी- दिव्यांका

हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई अलग-अलग पहलुओं पर बात की। इस दौरान दिव्यंका त्रिपाठी ने बताया कि- एक महत्वकांक्षी एक्टर के ब्रेक के दौरान कई लोग उसका फायदा उठाना चाहते हैं ।अक्सर न्यूकमर्स को यह विश्वास दिलाने की कोशिश भी की जाती है कि इंडस्ट्री में आने वाले सभी लोगों को इन सब से गुजर ना ही पड़ता है।

इतना ही नहीं दिव्याका ने इस दौरान यह भी बताया कि जब आप एक शो में काम करने लगते हैं, तो शो खत्म होने के साथ ही आपका एक बार फिर नया संघर्ष शुरू हो जाता है। दिव्यांका ने बताया एक समय था जब इंडस्ट्री में आई तो उनके पास पैसे नहीं थे, लेकिन समय था। उस वक्त अपने बिल, ईएमआई भरने होते थे तो बहुत ज्यादा दबाव था। इस बीच ऑफर मिलता है, तो आपको बड़ा ब्रेक चाहिए होता है और इसी दौरान मुझे भी एक बड़ा ब्रेक चाहिए था।

इन सब से गुजरते हुए मुझे एक ऑफर मिला। उन्होंने कहा- आपको बड़ा ब्रेक चाहिए तो आपको इस डायरेक्टर के साथ समय बिताना होगा। तब मैंने कहा- लेकिन मुझे क्यों? मुझे कहा गया कि- तुम समझदार हो, इसे ऐसे भेज देना जैसे मेरी जिंदगी बस उसी से बनेगी। दिव्यंका ने बताया कि यह घटना #Me too मूवमेंट से पहले की है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।