Divyanka Tripathi Pregnancy: ‘ये है मोहब्बतें’ टीवी सीरियल से हर घर में अपनी पहचान खड़ी करने वाली दिव्यंका त्रिपाठी इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा चर्चा में छाई हुई है। दरअसल इन दिनों दिव्यंका त्रिपाठी किसी अपकमिंग शो के लिए नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में है। बीते कुछ महीनों से दिव्यंका त्रिपाठी की प्रेगनेंसी की खबरें लगातार तूल पकड़ रही है, जिस पर अब फाइनली उनके पति विवेक दहिया का रिएक्शन सामने आया है और उन्होंने अपनी पत्नी दिव्यंका त्रिपाठी की प्रेग्नेंसी पर चुप्पी तोड़ी है।
क्या प्रेग्नेंट है दिव्यंका त्रिपाठी?
बीते कुछ हफ्तों से दिव्यंका त्रिपाठी के प्रेग्नेंट होने की खबरें लगातार तूल पकड़ रही हैं, जिस पर अब फाइनली उनके पति विवेक दहिया ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि यह सभी सिर्फ अफवाहें हैं। विवेक दहिया ने एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान कहा दिव्यांका प्रेग्नेंट नहीं है… अगर ऐसा कुछ होता, तो वह अपनी फैंस के साथ अपनी इस गुड न्यूज़ को साझा जरूर करते।
इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा- मुझे समझ नहीं आता कि हमारे साथ ऐसा क्यों होता रहता है.। यह इंटरनेट पर कई बार सामने आता है, लेकिन नहीं वह प्रेग्नेंट नहीं है… जब भी ऐसा होता है हम अपने फैंस को मैसेज जरूर देंगे। हम अपनी खुशी को जरूर फैंस के साथ साझा करेंगे। वही विवेक दहिया ने जिस अंदाज में इन सभी बातों को बयां किया है, उससे यह साफ होता है कि फिलहाल दोनों अभी बेबी की प्लानिंग नहीं कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- ‘कास्टिंग काउच’ पर दिव्यांका त्रिपाठी का खुलासा, बताया- ‘डायरेक्टर के साथ बिताने के लिए कहा गया ‘
2016 में की थी विवेक-दिव्यांका ने शादी
बता दे दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया की लव स्टोरी ‘ये है मोहब्बतें’ सीरियल के सेट से शुरू हुई थी। इस दौरान दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में शादी कर ली थी। दोनों की शादी को 6 साल हो गए हैं और दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश है। दोनों अक्सर अपनी खुशी को फैंस के साथ तस्वीरों के जरिए भी साझा करते हैं।