Divya Bharti Sister Kainaat Arora: दिव्या भारती 90 के दशक की वह मशहूर अभिनेत्री थी, जिन्होंने 1 साल में 14 फिल्में एक साथ साइन की थी। 90 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली दिव्या भारती ने 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। दिव्या भारती की खूबसूरती के चर्चे आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि दिव्या भारती जिन्होंने अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों को दीवाना बनाया उनकी छोटी बहन कायनात अरोड़ा भी उन्हीं की तरह खूबसूरत है। अगर नहीं… तो आइए हम आपको कायनात अरोड़ा की कुछ खूबसूरत तस्वीरें दिखाते हैं और साथ ही उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें भी बताते हैं।
कौन है दिव्या भारती की छोटी बहन कायनात अरोड़ा?
दिव्या भारती की छोटी बहन का नाम कायनात अरोड़ा है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने हर दिन की खूबसूरत तस्वीरों को फैंस के साथ साझा भी करती है। कायनात की खूबसूरती के चलते ही उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती और चर्चा का विषय बनती नज़र आती है। कायनात अरोड़ा हूबहू अपनी बहन दिव्या भारती की तरह लगती है।
हू-ब-हू बहन दिव्या जैसी लगती है कायनात अरोड़ा
दोनों के लुक काफी हद तक मैच खाते हैं। ऐसे में लोग हमेशा कायनात को देखकर कंफ्यूज हो जाते हैं कि क्या कायनात दिव्या की रियल बहन है। बता दें कि दिव्या और कायनात असली बहने नहीं, बल्कि कजिन सिस्टर है। हालांकि दोनों के बीच एक दौर में प्यार सगी बहनों जैसा ही था।
अक्षय की फिल्म से किया बॉलीवुड में डेब्यू
कायनात ने साल 2010 में अक्षय कुमार की फिल्म खट्टा मीठा से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। हालांकि असल मायने में पहचान उन्हें 2011 में आई फिल्म ग्रैंड मस्ती से मिली थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर पंजाब फिल्म इंडस्ट्री तक कायनात अरोड़ा ने अपनी खूबसूरती और अपनी अदाओं के काफी जलवे बिखेरे हैं।
View this post on Instagram
कायनात सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपनी बोल्ड अदाओं के तस्वीरें साझा कर अक्सर फैंस के होश उड़ाती हैं। बता दें कायनात के सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स है। यहीं वजह है कि उनकी हर तस्वीर शेयर होने के साथ ही वायरल होने लगती है।