निरहुआ के भाई भी हैं भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े स्टार, एक साथ रिलीज हो रही 6 फिल्में

Nirahua Brother Pravesh Lal Yadav: निरहुआ और दिनेश लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) के सुपरस्टार माने जाते हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उनके अभिनय का बोलबाला है। दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) की तरह ही उनके भाई प्रवेश लाल को भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से बेहद प्यार है। यही वजह है कि वह इंडस्ट्री में काम करने के लिए अपनी आर्मी की नौकरी को भी छोड़ कर आ गए थे। मीडिया रिपोर्ट की माने तो प्रवेश लाल यादव (Parvesh Lal Yadav) की आने वाले साल में 6 फिल्में रिलीज होने वाली है।

Pravesh Lal Yadav

कौन है निरहुआ के छोटे भाई प्रवेश लाल यादव

निरहुआ के छोटे भाई का नाम प्रवेश लाल यादव है। साल 2013 में उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज आलम यह है कि दिनेश लाल यादव को जहां इंडस्ट्री का सुपरस्टार कहा जाता है, तो वहीं उनके छोटे भाई प्रवेश का सिक्का भी इंडस्ट्री में अब जम चुका है। यही वजह है कि आने वाले साल में प्रवेश लाल यादव की 6 फिल्में रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में चाचू की दुल्हनिया, भगवान हाजिर हो, घुंघट में घोटाला 2, बाबू बनारसी, प्रीतम प्यारे और माइकल फोटोग्राफर का नाम शामिल है।

whatsapp channel

google news

 

भोजपुरी फिल्मों में काम करने के लिए छोड़ी थी आर्मी

प्रवेश लाल यादव का भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से कितना प्यार है इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है कि उन्होंने इसके लिए अपनी भारतीय सेना की सरकारी नौकरी भी छोड़ दी थी। आज वह अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिलों पर राज करते हैं। प्रवेश लाल यादव ने सेना की नौकरी में 4 साल तक काम किया। इसके बाद उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने की ठान ली और नौकरी छोड़कर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। निरहुआ की सुपरहिट फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी का निर्देशन प्रवेश लाल यादव ने ही किया है। साल 2009 में फिल्म चलनी के चालल दूल्हा फिल्म से प्रवेश लाल यादव ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।

Pravesh Lal Yadav

करोड़ों में है प्रवेश लाल यादव की नेटवर्थ

दिनेश लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं, लेकिन उनके भाई भी कुछ कम नहीं है। प्रवेश लाल यादव को भोजपुरी के दर्शक इंडस्ट्री का एक्शन हीरो मानते हैं। अब तक वह कई अलग-अलग अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके हैं और लगभग सभी अभिनेत्रियों के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी लाजवाब रही है।

इसके साथ ही प्रवेश निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड नाम का एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। प्रवेश लाल यादव आज इंडस्ट्री के सुपरहिट अभिनेताओं में से एक होने के साथ-साथ करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी है। प्रवेश अपनी हर एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपए फीस चार्ज करते हैं। बात प्रवेश लाल यादव की नेटवर्थ की करें तो बता दे कि वह मौजूदा समय में 2 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। बता दे प्रवेश को साल 2018 में इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में डायनेमिक प्रोड्यूसर के अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

Share on