ये हैं निरहुआ की असली पत्नी, आम्रपाली से ज्यादा सुंदर होने के बावजूद लाइमलाइट से रहती हैं दूर

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 02 फरवरी 2023, 9:55 पूर्वाह्न

Dinesh Lal Yadav Nirahua Real Wife: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाने वाले दिनेश लाल यादव निरहुआ भले ही करोड़ों की संपत्ति के मालिक हो, लेकिन हमेशा वह बेहद सादे अंदाज में जिंदगी को जीते नजर आते हैं। दिनेश लाल यादव ने अपनी गायकी और अपनी एक्टिंग से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है। उनके अब तक के भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सफर में उनका नाम सबसे ज्यादा आम्रपाली दुबे के साथ जुड़ा है और आम्रपाली ही वो एक्ट्रेस है, जिनके साथ वह सबसे ज्यादा ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आए हैं। आम्रपाली और निरहुआ की कई तस्वीरों और वीडियो के वायरल होने के चलते लोग अक्सर उन्हें ही उनकी पत्नी समझ बैठते हैं, लेकिन बता दें कि दिनेश लाल यादव की असल पत्नी का नाम मनसा देवी है। इतना ही नहीं मनसा देवी और दिनेश लाल यादव निरहुआ के दो बच्चे भी हैं।

कई एक्ट्रेस के साथ रहे निरहुआ के अफेयर के चर्चे

आम्रपाली दुबे इकलौती ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं, जिनके साथ दिनेश लाल यादव निरहुआ के अफेयर्स के चर्च रहे हो। दरअसल निरहुआ के शुरुआती करियर में उनका नाम एक्ट्रेस पाखी हेगड़े के साथ भी जुड़ा था। दोनों ऑनस्क्रीन रोमांस करते तो नजर आए ही थे। साथ ही दोनों को कई बार मीडिया के कैमरे में भी एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते कैप्चर किया गया था। पाखी हेगड़े के बाद निरहुआ की जिंदगी में यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की एंट्री हुई और तब से लेकर अब तक दोनों के लव-अफेयर के चर्चे कई बार सुर्खियां बटोर चुके हैं।

कौन है निरहुआ की असली पत्नी?

दिनेश लाल यादव निरहुआ की असली पत्नी का नाम मनसा देवी है। दोनों की शादी परिवार की रजामंदी से हुई थी। दरअसल यह एक अरेंज मैरिज थी, जो साल 2000 में हुई थी। दिनेश लाल यादव निरहुआ और मनसा देवी के दो बच्चे भी हैं, जिनका नाम आदित्य यादव और अदिति यादव है। दिनेश लाल यादव की पत्नी मनसा देवी लाइमलाइट की दुनिया से दूर रहना ही पसंद करती हैं।

बात दिनेश लाल यादव के बच्चों की करें तो बता दें कि उनकी बेटी अभी से सुर्खियों में छाती नजर आती हैं। दरअसल अदिति यादव को बॉक्सिंग का काफी शौक है। उनकी बॉक्सिंग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। बता दे अदिति अभी सिर्फ 6 से 7 साल की है और बेहद टैलेंटेड होने के साथ-साथ वह काफी क्यूट भी है।

कौन है दिनेश लाल यादव के भाई प्रवेश लाल यादव

दिनेश लाल यादव के परिवार में उनकी पत्नी और बच्चों के अलावा उनका एक भाई भी है, जिसका नाम प्रवेश लाल यादव है। प्रवेश लाल यादव की एक भोजपुरी स्टार है। एक्टिंग का कीड़ा प्रवेश लाल यादव ने इस कदर है कि वह एक्टिंग के लिए सेना की सरकारी नौकरी भी छोड़ कर आ चुके हैं। सेना में 4 साल की सर्विस देने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करने का मन बना लिया था और इसी के चलते उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी थी। प्रवेश लाल यादव को आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक सिंगर और प्रोड्यूसर के तौर पर जाना पहचाना जाता है।

आम्रपाली दुबे और निरहुआ के अफेयर के चर्चे

निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ फिल्म से की थी और यह फिल्म उनके एक कैरियर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। साल 2014 में रिलीज हुई निरहुआ हिंदुस्तानी आम्रपाली दुबे को स्टारडम की दुनिया का वह सितारा बना दिया, जिसके बाद उन्हें बैक टू बैक कई फिल्में ऑफर हुई। आम्रपाली दुबे के करियर को लेकर सबसे खास बात यह रही है कि उन्होंने अपने अब तक के भोजपुरी फिल्मों के सफर में सबसे ज्यादा फिल्में निरहुआ के साथ ही की है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।