Dinesh Lal Yadav Nirahua First Salary: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जुबली स्टार कहे जाने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टरों में से एक है। दिनेश लाल यादव निरहुआ की पॉपुलैरिटी इन दिनों फिल्मी करियर के साथ-साथ उनके पॉलीटिकल करियर के बढ़ते दायरे से जुड़ गई है। ऐसे में अब वह सिर्फ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का चेहरा ही नहीं रह गए, बल्कि एक राजनेता भी बन गए हैं। निरहुआ आज बेहद लग्जरियस लाइफ स्टाइल जीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक दौर में उनकी पहली कमाई इतनी कम थी कि इतने में वह आज का दो वक्त का खाना भी नहीं खा सकते।

जानते है निरहुआ की पहली सैलरी कितनी थी?
दिनेश लाल यादव निरहुआ ने साल 2006 में फिल्म ‘चलत मुसाफिर मोह लियो रे’ से अभिनय के पर्दे पर एंट्री की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सिर्फ 500 रुपए की फीस मिली थी… जी हां आपने सही पढ़ा सिर्फ 500 रुपए फीस, वो भी एक पूरी फिल्म के लिए…! हालांकि इस फिल्म से दिनेश लाल यादव को खास पहचान भी नहीं मिली।

निरहुआ रिक्शावाला से मिली पहचान
इसके बाद दिनेश लाल यादव की अगली फिल्म साल 2008 में आई और इसी फिल्म से असल मायने में उन्हें पहचान भी मिली और नया नाम भी… निरहुआ। साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ के बाद से लोग इन्हें इसी नाम से पहचानने लगे। इस फिल्म के साथ ही उनके नाम के पीछे दिनेश लाल यादव निरहुआ जुड़ा था।

कितनी है दिनेश लाल यादव निरहुआ की नेटवर्थ
निरहुआ फिल्म से दिनेश लाल यादव का नाम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के उस स्टारडम के स्टेज पर पहुंच गया, जहां वह इंडस्ट्री के मंझे कलाकार के तौर पर गिने जाने लगे। बात निरहुआ की नेटवर्थ की करें तो बता दें कि आज निरहुआ 7 करोड़ 67 लाख से ज्यादा की संपत्ति के मालिक है। बता दे निरहुआ एक फिल्म के लिए 40 से 50 लाख रुपए फीस चार्ज करते हैं।