बेटी की शादी से पहले संगीत मे गरबा पर झूमते दिखे जेठलाल, देखें कैसी दिखती है दिलीप जोशी की बिटिया

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 10 दिसम्बर 2021, 6:26 अपराह्न

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का किरदार निभानेवाले दिलीप जोशी की बेटी नियति जोशी की 11 दिसंबर को शादी होनेवाली है। ऐसे मे प्री-वेडिंग संगीत का कार्यक्रम शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में भी इसकी झलक देखी जा सकती है। प्री-वेडिंग सेरेमनी कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है, जिसमें जेठालाल मस्ती मूड में हैं और झुमकर नाचते हुए दिख रहे हैं।

दिलीप जोशी की बेटी

जेठालाल के एक फैन क्लब से यह वीडियो सामने आया है, जिसमें दिलीप जोशी सेक्विन बॉटल ग्रीन कुर्ता पहने हुए हैं, वे ढोल की थाप पर झुमकर नाचते और फिर सेरेमनी में गाते हुए नज़र आ रहे है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILIP JOSHI & DISHA VAKANI FC (@teamdiship)

 वे ढोल बजाने वाले के आगे खड़े हैं और उसकी थाप पर मस्ती में नाच रहे हैं। बैकग्राउंड मे डीजे भी बज रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में आए मेहमान घेरा बनाकर उन्हें डांस करते हुए देख रहे हैं।

दिलीप जोशी की बेटी

 

दिलीप जोशी डांस के बीच-बीच में गरबा भी कर रहे है , उनके बैकग्राउंड में कुछ महिलाएं दिख रही हैं जो दांडिया कर रही हैं। वीडियो के अंत में वे सेरेमनी में आए एक सिंगर के साथ माइक पकड़ कर गाना गाते हुए देखे जा सकते हैं, वे उनके रिदम से रिदम मिला रहे हैं। बेटी की शादी से दिलीप जोशी काफी खुश हैं, जो चेहरे पर साफ दिख रही है।

11 दिसंबर को होगी दिलीप जोशी की बेटी की शादी

दिलीप जोशी की बेटी

दिलीप जोशी की बेटी नियति 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। उनकी शादी का कार्यक्रम मुंबई के ताज होटल में होगा। दिलीप जोशी खुद से शादी की तैयारियों को देख-रेख कर रहे हैं । उन्होंने अपनी बेटी की शादी में असित मोदी, दिशा वकानी और शैलेश लोढ़ा सहित तारक मेहता की पूरी टीम को आमंत्रित किया है।

केबीसी 13’ में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की टीम

 तारक मेहता का उल्टा चश्मा

‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ के आज रात के एपिसोड में दिलीप जोशी सहित तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम के सभी सदस्य नज़र आएँगे। इसके प्रोमो जारी किए जा चुके हैं। आपको बता दें कि यह एपिसोड बहुत ही धमाकेदार होने वाला है। तारक मेहता की पूरी टीम बिग बी अमिताभ बच्चन के साथ गेम खेलते और एन्जॉय करते हुए नजर आएगी।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।