करोड़ों कमाने ने वावजूद किराए के मकान मे रहतें है ये सितारे, ऋतिक रोशन से लेकर कटरीना तक हैं शामिल

जब भी फिल्म जगत के सितारों का जिक्र होता है तो फैंस ना केवल उनकी फिल्मो के बारे मे बल्कि उनके निजी जीवन के बारे मे भी  बल्कि उनकी निजी जिंदगी के बारे मे भी जानना चाहते हैं। आज हम आपको उन फ़िल्मी सितारो के बारे मे बताएँगे जो एक फिल्म के बदले करोड़ो की रकम लेते हैं, फिर भी वे मुंबई मे किराए के मकान मे रहते हैं।

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ

जब कटरीना ने फिल्मी दुनिया में अपना पहला कदम रखा था, तो किसी को अन्दाजा नहीं था कि इतनी हिंदी होने के बावजूद भी एक दिन वो बॉलीवुड पर राज करेंगी। वे सफलता के शिखर को चूमी और  बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को करारा टक्कर दी। इतने वर्षो मे कटरीना कैफ ने अपने हिंदी पर खूब मेहनत की। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने बॉलीवुड में अपने लिए एक खास जगह स्थापित किया।

कटरीना कैफ

whatsapp channel

google news

 

आज के समय में कटरीना कैफ का नाम अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो एक फिल्म के लिए सबसे अधिक फीस लेती हैं। लेकिन  ये जानने के बाद आपको ताज्जुब होगा कि इतनी ज्यादा इनकम होने के  बावजूद कटरीना  अब तक मुंबई मे अपना घर नहीं खरीदी है। वह बांद्रा में पाली नाका में स्तिथ एक फ्लैट में किराए पर रहती हैं। उनका घर टॉप फ्लोर पर है। जहां वो अपनी बहन इसाबेल के साथ रहती हैं और लाखों में रेंट देती हैं।

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन  ने अपने करियर में कई सारे हिट फिल्मे की है, जिसमें कोई मिल गया,कृष, बैंग-बैंग और जिंदगी न मिलेगी दोबारा जैसी फिल्मे है। वो बॉलीवुड के सबसे सफल सितारे मे से एक माने जाते हैं। एक फिल्म के लिए वे करोड़ों  फीस लेते हैं। लेकिन फिर भी वे ऋतिक रोशन जुहू में एक किराए के अपार्टमेंट में रहते हैं। ऋतिक के जुहू में उनके खुद के दो घर हैं, एक घर में उनके पिता राकेश रोशन और दूसरे घर में उनकी नानी रहती हैं। लेकिन फिर भी वे किराए के घर मे रहना  पसंद करते हैं। जिस बिल्डिंग में ऋतिक रहते हैं उसी में ही अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला भी रहते हैं। इस फ्लैट के लिए ऋतिक हर महीने 8 लाख की रकम का भुगतान करते हैं।

जैकलीन फर्नांडिस

जैकलीन फर्नांडिस

 

जैकलीन फर्नांडिस एक सफल अभिनेत्री है।  सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ वे काम कर चुकी हैं। वे भी अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए लेती हैं। लेकिन फिर भी जैकलीन मुंबई मे एक किराए के घर में रहती हैं। वे प्रियंका चोपड़ा के फ्लैट में रहती हैं।  वैसे प्रियंका शादी के बाद अमेरिका में रह रही हैं लेकिन उन्होंने अपना मुंबई का अपार्टमेंट जैकलीन फर्नांडीज को तीन साल के लिए किराए पर दे दिया है। इसके लिए जैक्लीन् 6 लाख किराए का भुगतान करती है।

अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी

 

अदिति राव हैदरी को निर्माता-निर्देशक अपनी फिल्मों के लिए लकी मानते हैं। इसलिए अगर अदिति का फिल्म मे कोई बड़ा किरदार् ना हो तो भी वे मुख्य फिल्म का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं। अदिति हैदराबाद हैदरी राजा-महाराजा के खानदान  से ताल्लुक रखती हैं। फिर भी वे मुंबई में किराए के घर में रहती हैं। जिसके लिए वो लाखों रुपए किराया देती है।

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा

हाल ही मे परिणीति चोपड़ा की फिल्म साइना रिलीज हुई है। इसके लिए उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला रहा है। परिणीति को साल 2012 में आई फिल्म ‘इश्कजादे’ में अर्जुन कपूर के अपोजिट कास्ट किया गया था। बॉलीवुड मे कदम रखे उन्हें दस साल हो रहे हैं, उनकी कई फिल्मो ने अच्छी कमाई की, वे अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों की फीस चार्ज लेती हैं, फिर भी वे  मुंबई के अंधेरी वर्सोवा में किराए के घर पर रहती हैं।

हुमा कुरैशी

हुमा कुरैशी

हुमा कुरैशी के करियर की शुरुआत अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से हुई थी। इसके अलावा भी उन्होंने वरुण धवन के साथ  ‘बदलापुर’ और अक्षय के साथ ‘जॉली एलएलबी 2’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया और उनके काम को बहुत सराहा गया। हुमा भी एक फिल्म के लिए अच्छी खासी रकम लेती है,  उनके भाई साकिब सलीम भी फिल्मों में सक्रिय हैं। पर अब तक इन्होने मुंबई मे अपना घर नहीं लिया है। ये दोनों मुंबई के खार में स्थित एक किराए के मकान में रहते है और लाखों रूपये का किराया देते हैं।

प्रभुदेवा

प्रभुदेवा

कोरियोग्राफर और निर्देशक प्रभुदेवा के नाम से सभी सिने प्रेमी वाकिफ हैं। वे हिंदी सिनेमा के साथ-साथ दक्षिण सिनेमा में भी खासे मशहूर हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ वांटेड जैसी फिल्मों में काम किया है। वे मुंबई में किराए के एक मकान में रहते हैं। वे 2012 से 2014 तक श्रीदेवी के अंधेरी स्थित एक अपार्टमेंट में भी किराएदार बनकर रह चुके हैं। वैसे यह जानकारी सामने आई है कि हाल ही में उन्होने ने मुंबई में अपना घर खरीदा है, जिसमें वो जल्द ही शिफ्ट करने वाले   हैं।

Share on