शादीशुदा होते हुए भी इन कलाकारों ने दूसरी लड़की संग चक्कर चला रचाई शादी, कई के हो चुके थे बच्चे

बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान ने अपनी सुपरहिट फिल्म “कुछ कुछ होता है” में कहा था कि हम एक बार जीते है और एक बार मरते है, प्यार भी एक बार होता है और शादी भी एक बार ही होती है। आम जिंदगी में कई लोग इस डॉयलोग पर बने रहते हैं लेकिन दुनिया में कई ऐसे लोग भी हैं जिन्हें अपने जीवन में एक बार नही दो तीन बार प्यार हो चुका है।

बॉलीवुड सितारें जहां एक तरह प्यार के सही मायने सिखाते है तो वही दूसरी ओर इन्हें अपने जीवन में दो दो बार प्यार हो चुका है। फ़िल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल्स हैं जिनकी लाइफ में प्यार की एंट्री तब हुई जब वह ना सिर्फ शादीशुदा थे बल्कि अपने बच्चों के माँ-बाप भी बन चुके थे। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताते हैं जिनके जीवन में प्यार ने एक बार नही बल्कि दो दो बार दस्तक दी और आज खुशी खुशी वे अपना जीवन बिता रहे हैं।

हिमेश रेशमिया

इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया का है जिन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड सोनिया कपूर के साथ पिछले साल शादी कर हाल ही में अपना पहला एनीवर्सरी सेलिब्रेट किया है। बता दें कि सोनिया हिमेश की दूसरी पत्नी हैं। हिमेश ने सोनिया से शादी करने के लिए अपनी पहली बीवी कोमल से 22 साल पुराना रिश्ता तोड़ तलाक ले लिया था। शादीशुदा और अपनी पहली बीवी से एक बेटा होने के बावजूद हिमेश ने 10 साल तक सोनिया को डेट किया था। 

आमिर खान

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर एक्टर आमिर खान ने भी दो दो शादियां की है। पहले से शादी शुदा होने के बावजूद भी आमिर ने किरण राव से प्यार किया था और उनसे शादी करने के लिए उन्होंने अपनी बीवी रीना को तलाक दे दिया था। बता दें कि आमिर और रीना के दो बच्चे भी है लेकिन फिर भी आमिर और रीना अलग हो गए। वही फिलहाल उनका और किरण का एक बेटा है जिनका नाम आजाद है।

whatsapp channel

google news

 

करण सिंह ग्रोवर

टीवी के मशहूर एक्टर करण सिंह भले ही बॉलीवुड की बंगाली ब्यूटी कही जाने वाली बिपाशा बासु के साथ शादी कर सेटल हो चुके हो लेकिन आपको बता दें कि बिपाशा करण की तीसरी पत्नी हैं। जी हाँ, साल 2008 में करण ने अपनी पहली शादी श्रद्धा निगम से रचाई थी। मगर महज एक साल के बाद उनका ये रिश्ता टूट गया जिसके बाद करण ने साल 2012 में टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी करने का फैसला लिया। लेकिन करण ने जेनिफर को भी छोड़ दिया और बिपाशा बासु के साथ साल 2016 में शादी कर ली।

बोनी कपूर

इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर का हैं जिन्होंने मशहूर अभिनेत्री श्री देवी के संग ब्याह रचाया था। हालांकि श्री देवी बोनी कपूर की पहली बीवी नही थी। बोनी ने अपनी पहली शादी साल 1993 में मोना सूरी से की थी जिनसे उन्हें दो बच्चे हुए और उनका नाम अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर है। दो बच्चों के पिता होने के बावजूद बोनी ने अपने से 8 साल छोटी उम्र की एक्ट्रेस श्री देवी के प्यार में किया और उनसे शादी करने का फैसला ले लिया। जिसके लिए उन्होंने अपनी पहली पत्नी मोना को साल 1996 में तलाक दे दिया था। बता दें की श्रीदेवी से शादी करने के बाद अर्जुन कपूर और बोनी कपूर के रिश्ते में खटास आ गई थी।

जावेद अख्तर

इस लिस्ट में आखिरी नाम फिल्मी दुनिया के जाने माने हस्ती जावेद अख्तर का है। साल 1972 में हनी ईरानी से शादी करने के बाद जावेद दो बच्चों के बाप बने। उन बच्चों का नाम फरहान अख्तर और जोया अख्तर हैं। हालांकि जावेद और हनी के बीच का रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नही पाया जिसके बाद दोनों ने साल 1984 में तलाक ले लिया। तलाक के बाद जावेद की जिंदगी में शबाना आजमी ने एंट्री ली। फिर दोनों एक दूसरे को इतना पसंद करने लगे कि साल 1985 में दोनो ने शादी कर ली।

Share on