अक्षय कुमार,सलमान खान समेत 38 सुपरस्टार्स पर हुआ केस दर्ज किया, वजह जानकार आप भी कहेंगे..

बॉलीवुड स्टार्स अक्सर या तो अपनी निजी जिंदगी की वजह से,या फिर अपने फिल्मों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार तो हद ही हो गई। सलमान खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स के साथ ही साउथ के फिल्मी सितारों समेत 38 स्टार्स पर एक केस दर्ज हो गया है। यह केस दिल्ली के एक वकील ने दर्ज किया है और यह मामला साल 2019 से जुड़ा हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

साल 2019 में हैदराबाद में एक लड़की के साथ क्रूरतापूर्वक रेप किया गया था। उस रेप केस में 4 लोगों ने सड़क पर स्कूटी से जा रही लड़की को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया था। उसके बाद पीड़िता को जिंदा जला दिया गया था। इस खबर के बाद पूरे देश में हंगामा मच गया था। सोशल मीडिया पर भी लोग भड़क रहे थे और अपनी आवाज उठा रहे थे। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी कई सारे लोग मांग कर रह थे।

किस गलती की मिल रही सजा?

इसी दौरान कई फिल्मी स्टार्स के द्वारा भी इस रेप केस पर आवाज बुलंद किए गए थे। बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ ही दक्षिण भारतीय फिल्मों के भी सितारे इस कैंप में जुड़े थे। लेकिन उन्होंने अपने विचार रखते हुए एक गलती कर दी थी। उन्होंने गलती से पीड़िता की पहचान को उजागर कर दिया था।

भारतीय कानून में सजा का प्रावधान

भारतीय कानून के अनुसार,किसी भी रेप केस पीड़िता की पहचान को उजागर करना एक जुर्म है। ऐसा करने पर सजा का प्रावधान भी है। इसी को लेकर दिल्ली के वकील गौरव गुलाटी ने 38 सितारों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।

whatsapp channel

google news

 

बॉलीवुड के ब्लॉकबस्टर हीरो का नाम भी शामिल

इस मामले में अजय देवगन, सलमान खान, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, रकुल प्रीत सिंह और फरहान अख्तर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के कलाकार भी इसके इस केस में फंसे हैं। हालांकि उनके नाम नहीं बताए गए हैं।

दिल्ली के वकील ने केस किया

दिल्ली के वकील गौरव गुलाटी ने केस दर्ज किया है। गुलाटी ने सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 228 ए के तहत केस दर्ज किया है।इसके साथ ही तीस हजारी कोर्ट में याचिका भी दायर की है। गौरव का कहना है कि फिल्मी कलाकार आम लोगों के लिए एक मिसाल होते हैं। लेकिन उन्होंने खुद गलती करके समाज को गलत संदेश दिया है। आपको बता दें कि गौरव ने उन सभी 38 सितारों की गिरफ्तारी की भी मांग की है।

Share on