Thursday, December 7, 2023

डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये साल एक बाद एक बुरी खबरें सामने लेकर आ रहा है। साल के आखिरी महीने में भी ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D’souza) के फैंस के लिए एक झटके वाली खबर सामने आई है। आज शाम को ही डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आया है। रेमो डिसूजा को तुरंत मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

रेमो डिसूजा को आया था हार्ट अटैक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेमो को दोपहर करीब 2.30 बजे हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। वहां उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई। रेमो के हार्ट से ब्लॉकेज हटाने के बाद अब उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है। रेमो के फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स उनके सेहतमंद होने के लिए दुआएं कर रहे हैं। 

1995 में की थी करियर की शुरुआत

रेमो डिसूजा ‘एबीसीडी’, ‘एबीसीडी 2’ और ‘स्ट्रीट डांसर’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 1995 में रेमो डिसूजा का करियर शुरु हुआ था। रेमो ने ‘दिल पे मत ले यार’, ‘ये जवानी है दीवाना’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘कलंक’ जैसी फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी की है। कुछ साल पहले ही रेमो डिसूजा ने निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रखा था।

 
whatsapp channel

आईसीयू में भर्ती है रेमो डिसूजा

उन्हें फिलहाल ICU में ही रखा गया है। जहां डॉक्टरों की टीम उनके हेल्थ पर नजरें बनाए हुए हैं। अस्पताल में उनके साथ उनकी पत्नी लिज डिसूजा भी मौजूद है। उनके लाखों फैंस उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। आपको बता दें कि रेमो न केवल एक अच्छे डांसर और कोरियाग्राफर हैं बल्कि वो एक अच्छे निर्देशक और कलाकार है. अस्‍पताल में भर्ती होते ही बॉलीवुड की कई हस्तियां उनकी हालत पूछने अस्‍पताल पहुंचती नजर आईं. न‍ि‍र्देशक और कोरिेयोग्राफर अहमद खान अपनी पत्‍नी के साथ अस्‍पताल पहुंचे. 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles