नेहा कक्कर के ‘कांटा लगा’ गाने पर ‘कनिष्का’ के छत पर किये डांस मूव्स, पुराने ‘कांटा लगा’ गाने की याद ताजा कर देगी

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 03 अक्टूबर 2021, 11:34 पूर्वाह्न

हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़, उनके भाई टोनी कक्कड़ और हनी सिंह का ‘कांटा लगा’ गाना रिलीज हुआ। कुछ लोगों ने इस गाने को सराहा तो वहीं कई युवाओं ने नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ और हनी सिंह पर इस गाने के लिए टिप्पणी भी की। तीनों ही सिंगरों का एक अनोखा टच इस गाने में देखा जा सकता है जिसने इसे लोगों के जुबां पर बसा दिया है। इस अनोखे और बेहतरीन गाने के लिए लोगों ने तीनों ही गायकों को बहुत सराहा, इतना ही नहीं इस गाने का क्रेज लोगों पर इस तरह छाया हुआ है कि कई लोगों ने तो रील भी बनाने शुरू कर दिए हैं। अभी हाल ही में एक कनिष्का नाम की लड़की का कांटा लगा गाने पर डांस वीडियो वायरल हुआ है जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है।

 

बीते महीने की 17 तारीख को यूट्यूब पर कनिष्का के इस डांस वीडियो को अपलोड किया गया था और महज 16 से 17 दिनों में ही इस वीडियो पर दो लाख से ज्यादा व्यूज़ हो गए हैं। कनिष्का के इस कला के बेहतरीन प्रदर्शन को देखकर आप भी चकित रह जाएंगे।

बता दें कि वायरल हो रही डांस वीडियो में हर एक स्टेप्स, मूव्स इतने बेहतरीन है कि जो भी इसे देखता है वह तारीफ़ करने पर मजबूर हो जाता है। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो रातों रात किसी को भी स्टार बना सकता है, बशर्ते जरूरत है आप में एक अच्छे टैलेंट होने की। अगर आप अपने टैलेंट को बेहतरीन से भी बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत करते हैं तो सोशल मीडिया आपको भी चंद लम्हों में ही स्टार बना सकता है।

21वीं सदी में युवा पीढ़ी के लिए सोशल मीडिया किसी वरदान से कम नहीं है। जिन्हें बड़ा प्लेटफार्म नहीं मिलता या जो अच्छी अकेडमी में क्लासेस नहीं ले सकते वे सोशल मीडिया से देखकर कुछ भी सीख सकते हैं और अगर किसी भी बच्चे या युवा में किसी तरह का टैलेंट है तो अपने आप को सोशल मीडिया पर प्रेजेंट करके पूरी दुनिया में अपना नाम कमा सकते हैं।

 

About the Author :