धोनी ने सड़क पर दौड़ाई 1980 की रॉल्स रॉयस गाड़ी, देख फैंस ने किये मजेदार कमेंट; देखें video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 27 जुलाई 2023, 11:32 पूर्वाह्न

MS Dhoni In Rolls Royce: भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक और नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी साल 1980 की रोल्स रॉयस गाड़ी के साथ नजर आ रहे हैं।

MS Dhoni Rolls Royce: महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों लगातार चर्चाओं में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर कभी उनकी बाइक और कार कलेक्शन का नजारा सुर्खियां बटोरता नजर आ रहा है, तो कभी उनकी फिटनेस के वीडियो फैंस को हैरान कर रहे हैं। हाल-फिलहाल सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक और नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी साल 1980 की रोल्स रॉयस (MS Dhoni Rolls Royce) गाड़ी के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी काफी क्लासिक लुक में दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर धोनी का यह वीडियो सिर्फ वायरल ही नहीं हो रहा बल्कि इस पर कैप्टन कूल का कूल अंदाज देख फैंस काफी मजेदार अंदाज में रिएक्शन देते हुए भी नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धोनी का नया वीडियो

क्रिकेट जगत से जुड़े तमाम लोगों और फैंस के बीच धोनी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं, कि उन्हें लेकर आई हर खबर सोशल मीडिया से लेकर खबरों के गलियारों तक टॉप ट्रेंड का हिस्सा बनती है। धोनी को सिर्फ लोग क्रिकेट के मैदान में ही देखना पसंद नहीं करते, बल्कि उनकी निजी जिंदगी को भी सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। हाल-फिलहाल सोशल मीडिया पर धोनी का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी है।

कब रिलीज होगी धोनी के प्रोडक्शन की पहली फिल्म ‘LGM’

बता दे महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट के मैदान से परे एंटरटेनमेंट की दुनिया का रुख करने जा रहे हैं। ऐसे में इन दिनों वह अपने धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। बता दे यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी। महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को उनके प्रोडक्शन हाउस की आ रही इस पहली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बता दे बीते महीने ही महेंद्र सिंह धोनी की कैप्टंसी में चेन्नई सुपर किंग्स 5वीं बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही थी। ऐसे में एंटरटेनमेंट की दुनिया में उन्हें ये फिल्म कौन सा मुकाम दिलाती है ये तो रिलीज के बाद ही बता चलेगा।

ये भी पढ़ें- कैप्टन कूल धोनी पर फिदा हुई सनी लियोनी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।