कैप्टन कूल धोनी पर फिदा हुई सनी लियोनी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Sunny leone on Dhoni: टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। उनके प्रशंसक इंडिया में नहीं बल्कि पूरे वर्ल्ड में हैं। कई बॉलीवुड सितारे धोनी को अपना फेवरेट खिलाड़ी बता चुके हैं। इसी लिस्ट में सनी लियोनी ने भी अपना नाम शामिल कर लिया है। उन्होंने धोनी को केवल अपना फेवरेट खिलाड़ी नहीं बल्कि उनके बारे में कई चौंकाने वाले राज खोल दिए हैं। सोशल मीडिया पर सनी लियोनी का ये वीडियो तहलका मचा रहा है।

सनी लियोनी का बड़ा बयान

किसी स्पोर्ट्स वेबसाइट के लॉन्चिंग के मौके पर सनी लियोनी मौजूद थीं। जब उनसे सवाल किया गया कि आपका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है? तब उन्होंने जवाब देते हुए बताया कि महेंद्र सिंह धोनी। उन्होंने कैप्टन कूल की सराहना करते हुए कहा कि वह काफी शांत और कूल होने के साथ ही पारिवारिक आदमी है। वे मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। मैं गौर करती हूं वह अपनी बेटी जीवा सिंह धोनी के साथ अक्सर फोटो शेयर करते रहते हैं और काफी क्यूट भी लगता है।

देखें विडियो-

इन सितारों ने की धोनी की तारीफ

क्रिकेट फैंस के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वाले बॉलीवुड इंडस्ट्री में भरे-पूरे हैं। सनी लियोनी के अलावा अभिनेत्री तनुश्री दत्ता कैप्टन कूल की प्रशंसक हैं। एक्ट्रेस दीपल शॉ धोनी की बड़ी प्रशंसक है। वहीं दीपिका पादुकोण धोनी की बहुत बड़ी फैन रही हैं। एक वक्त में महेंद्र सिंह धोनी और दीपिका पादुकोण के अफेयर के चर्चे खूब लाइमलाइट में थी। मगर दोनों ने अपने संबंध को लेकर कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया।

whatsapp channel

google news

 

कप्तानी और बल्लेबाजी में धोनी

टीम इंडिया को आईसीसी के तीनो ट्रॉफी जितवा चुके महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी के अलावा बल्लेबाजी से भी खूब धमाल मचा चुके हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 90 टेस्ट मुकाबले में 38.09 की एवरेज से 4876 रन बनाए हैं। वहीं 350 एकदिवसीय मैच में धोनी ने ने 50.58 की एवरेज के से 10773 रन बनाए हैं। कैप्टन कूल ने 98 टी20 मैच में 37.6 की औसत से 1617 रन बनाए हैं।

Share on