इरफान खान से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक, परिवार के लिए छोड़ गए करोड़ों रुपए

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारें हुए जिन्होंने अपने दम पर खूब शौहरत कमाई। शौहरत के साथ ही उन्होंने अपनी मेहनत से संपत्ति भी बटोरी है। अपनी ज़िंदगी में उन्होंने इस कदर नाम और शोहरत कमाया कि उनकी संपत्ति भी बेहिसाब हो गई। इस बेहिसाब संपत्ति का फायदा अब उनका परिवार उठा रहा है। तो चलिए हम आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने इस दुनिया को तो अलविदा कह दिया,लेकिन अपने परिवार के लिए बहुत कुछ छोड़ कर चले गए।

सुशांत सिंह राजपूत

Sushant Singh Rajput

साल 2020 में 14 जून की तारीख ने सबको झकझोर कर रख दिया था। इसी दिन सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था। आज भी सोशल मीडिया से लेकर असल जिंदगी तक लोग उन्हें न्याय दिलाने की होड़ में लगे हुए हैं। सुशांत ने एक टीवी कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर बड़े परदे के स्टार बन गए थे। और अब दुनिया को अलविदा कहने के बाद वो अपने परिवार के लिए अपनी पूरी संपत्ति छोड़ गए हैं। ये संपत्ति उनके परिवार को कभी भी बुरे वक्त में नहीं फंसने देगी।

इरफान खान

irrfan khan

इरफान खान को उनके परफेक्शन के लिए जाना जाता है। उनके प्रशंसक हमेशा उनकी सादगी से भरी काबिलियत से मोहित रहते थे। एक अंतरराष्ट्रीय अभिनेता के तौर पर भी उन्होंने खूब तारीफें बटोरी। लेकिन 29 अप्रैल,2020 ही वो दिन था जब कैंसर से लंबे समय तक जंग लड़ने के बाद उनका निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक,वो 320 करोड़ की संपत्ति अपने परिवार के नाम छोड़ कर गए हैं।

ऋषि कपूर

Rishi Kapoor

कपूर खानदान की विरासत को संभालते हुए ऋषि कपूर ने बहुत छोटी उम्र से ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। 100 से भी ज्यादा फिल्मों में अपना योगदान देने वाले ऋषि ने अपने दर्शकों को कभी भी निराश नहीं होने दिया। लेकिन वो भी सालों तक कैंसर से जूझने के बाद साल 2020 में दुनिया को छोड़ कर चले गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 300 करोड़ की थी जब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा। और अब ये संपत्ति उनके परिवार के नाम हो गई है।

whatsapp channel

google news

 

श्रीदेवी

Sridevi

श्रीदेवी को अपने समय की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक माना जाता है। उन्हें बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार भी कहा जाता है।ऐसे में कम उम्र में उनका यूं अचानक इस दुनिया को छोड़ कर चले जाना एक बहुत बड़ी दुखद घटना साबित हुई। इस दुर्घटना से श्रीदेवी जी के परिवार के साथ ही उनके प्रशंसकों को भी बहुत दुख हुआ। अगर संपत्ति की बात की जाए तो वो अपने परिवार के लिए 247 करोड़ की संपत्ति छोड़ कर गई हैं।

ओम पुरी

Om Puri

ओम पुरी अभिनय के साथ ही अपनी आवाज के लिए भी मशहूर थे। उन्होंने 40 सालों से भी अधिक समय तक लोगों के दिलों पर राज किया। अंतिम समय में उनकी इमेज पर भी कुछ दाग लगें ।लेकिन उनके निधन ने सबको उनकी अच्छाइयां याद दिला दी 6 जनवरी, 2017 को उनका निधन हुआ। अनुमान लगाया जाता है कि उनकी कुल संपत्ति 151 करोड़ की है।

Share on