करोड़ों की सम्पत्ति के मालिक है नवजोत सिंह सिद्धू, पास मे है 44 लाख की घड़ियां और कई लग्जरियस गाड़ियां

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 21 जुलाई 2021, 1:57 अपराह्न

बीते रविवार को कांग्रेस ने पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ चल रहे विवाद के बीच नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश संगठन की कमान सौंपने के साथ-साथ चार नए कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। जिसके बाद कांग्रेस के इस नए फैसले से अमरिंदर सिंह बिल्कुल खुश नही है। हालांकि फिर भी उन्होंने इस बदलाव को स्वीकार कर लिया है। तो चलिए ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि पंजाब से लेकर दिल्ली तक सियासत में तूफान मचाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू कितने करोड़ रुपयों के मालिक हैं।

घड़ियों के शौकीन सिद्धू के पास है 44 लाख की घड़ियां :-

आपको बता दें कि पंजाब के अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के विधायक हैं और साल 2017 में दिए गए चुनाव आयोग को शपथ पत्र के मुताबिक, सिद्धू करीब 45 करोड़ 90 लाख रुपयों के मालिक हैं। यही नहीं घड़ियों के शौकीन नवजोत सिंह सिद्धू के पास सिर्फ 44 लाख रुपए की घड़ियां हैं। इसके अलावा उनके पास 51 लाख रुपयों के गहने है जिनमे से उनकी पत्नी के नाम 36 लाख रुपए के गहने है।।

6 करोड़ से भी ज्यादा के कमर्शियल बिल्डिंग्स के मालिक है सिद्धू :-

करोड़ों की सम्पत्ति के मालिक है नवजोत सिंह सिद्धू,

घड़ियों और गहनों के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू के पास कई लग्जरियस गाड़ियां भी हैं जिनमे लैंड क्रूजर, मिनी कूपर और एक फॉर्च्यूनर शामिल है। इसके अलावा नवजोत और उनकी पत्नी के पास 6 करोड़ से भी ज्यादा की कमर्शियल बिल्डिंग्स हैं। हालांकि आपको बतादें कि नवजोत सिंह सिद्धू के 45 करोड़ से ज्यादा की सम्पत्ति में उनकी पत्नी के नाम 10 करोड़ की सम्पत्ति है।

ऐसा है परिवार-

करोड़ों की सम्पत्ति के मालिक है नवजोत सिंह सिद्धू,

टीवी के चर्चित शो “द कपिल शर्मा शो” में अपनी शायरी से लोगों को खुश करने वाले और अपने बल्ले से चौके-छक्के जड़ने वाले नवजोत सिंह सिद्धू के परिवार में उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू, बेटी राबिया सिद्धू और बेटा करण सिद्धू है। ये तो सब जानते हैं कि नवजोत की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू पेशे से एक डॉक्टर होने के साथ राजनीति में भी अपना करिश्मा दिखा चुकी हैं।

करोड़ों की सम्पत्ति के मालिक है नवजोत सिंह सिद्धू,

आपको बतादें कि साल 2012 मेंनवजोत कौर ने पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर अमृतसर ईस्ट सीट से विधायक का चुनाव जीता था। वही अगर बात करें सिद्धू की बेटी राबिया की तो वह पेशे से एक मॉडल हैं और जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं।

About the Author :