डिलीवरी वक़्त राजपाल यादव की पहली पत्नी की हुई थी मौत, 9 साल छोटी राधा से रचाई दूसरी शादी

कॉमेडी किंग राजपाल यादव (Rajpal Yadav) आज 51 साल के हो गए हैं। राजपाल यादव का बॉलीवुड सफर कई उतार-चढ़ाव से होकर गुजरा, लेकिन जब भी वह स्क्रीन पर आए तो उन्होंने अपने अभिनय से यह साबित किया कि वह हमेशा कॉमेडी की दुनिया के किंग ही रहेंगे। राजपाल यादव की निजी जिंदगी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। बात अगर राजपाल यादव की लव स्टोरी (Rajpal Yadav Love Story) की करें तो बता दें कि राजपाल यादव ने दो शादियां की है। राजपाल यादव की पहली पत्नी (Rajpal Yadav First Wife) का नाम करुणा और दूसरी पत्नी का नाम राधा है।राजपाल यादव ने पहली पत्नी के निधन (Rajpal Yadav First Wife Died) के बाद दूसरी शादी 9 साल छोटी राधा से की थी। राजपाल यादव को पहली बार प्यार भी पहली शादी के बाद ही हुआ था।

Rajpal Yadav's first wife

 

राजपाल यादव का जिंदगी सफरनामा

कॉमेडी किंग राजपाल यादव का जन्म 16 मार्च 1971 को उत्तर प्रदेश के कुंद्रा में हुआ था। साल 1999 में उन्होंने अपने अभिनय सफर की शुरुआत की। इसी एक ही साल में राजपाल यादव की तीन फिल्में आई, जिनमें  दिल क्या करे, मस्त और शूल का नाम शामिल है। डेब्यू के साथ ही राजपाल यादव ने अभिनय की जो रफ्तार पकड़ी वह अब तक जारी है। सन 2000 में उनकी दो फिल्में की, जंगली और प्यार तूने क्या किया। इसके बाद साल 2001 में छह फिल्मों में राजपाल यादव नजर आए।

whatsapp channel

google news

 

Rajpal Yadav

बेटी के जन्म के बाद हो गया पत्नी का निधन

राजपाल यादव ने पहली शादी करुणा से की थी। पहली पत्नी से उनकी एक बेटी है, जिसका नाम ज्योति यादव (Rajpal Yadav Daughter Jyoti Yadav) है। बेटी के जन्म के तुरंत बाद ही राजपाल यादव पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल बेटी के जन्म के कुछ देर बाद ही उनकी पहली पत्नी का निधन हो गया। इसके बाद राजपाल यादव टूट गए। हालांकि उनके अभिनय का सफर जारी रहा और धीरे-धीरे जिंदगी में सब नॉर्मल होने लगा।

Rajpal Yadav

जब राजपाल यादव को हुआ राधा से प्यार

इसके बाद राजपाल यादव की जिंदगी में राधा (Rajpal Yadav And Radha Love Story) की एंट्री हुई। दोनों की मुलाकात कनाडा में हुई थी। दरअसल यहां राजपाल यादव अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए आए थे। कनाडा में एक दोस्त के जरिए राजपाल यादव की मुलाकात राधा से हुई। राजपाल यादव ने बताया कि पहली मुलाकात में हमारे बीच कोई भी बात नहीं हुई थी। इसके बाद हम उसी शाम फिर मिले और एक-दूसरे को पसंद करने लगे।

Rajpal Yadav

भारत आने के बाद राजपाल यादव लगातार राधा के संपर्क में थे। दोनों के बीच फोन से बातचीत और मैसेज के जरिए कनेक्शन जारी रहा। दोनों एक-दूसरे की अहमियत एक दूसरे की जिंदगी में महसूस करने लगे। इसके बाद राधा भी कनाडा छोड़कर इंडिया आ गई। यहां आने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और शादी कर अपने नए जीवन की शुरुआत की।

Rajpal Yadav Family

रोमेटिंक अदाज में राजपाल ने राधा को किया प्रपोज

एक इंटरव्यू के दौरान राजपाल यादव की पत्नी राधा ने उनके रोमांटिक अंदाज का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि जब पहली बार मैं मुंबई पहुंची थी तब राजपाल यादव मुझे अपने घर ले गए थे। उन्होंने उस दौरान मुझे सरप्राइज देने के लिए घर का इंटीरियर बिल्कुल उसी तरह से डेकोरेट किया था, जैसा उस होटल का था जहां हम पहली बार मिले थे।

Share on