कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। कॉमेडी की दुनिया में उन्हें क्वीन (Comedy Queen Bharti Singh) के नाम से जाना जाता है। भारती सिंह ने अपनी पहचान अपने दम पर खड़ी की है। भारती सिंह जब भी स्टेज पर आती हैं, तो दर्शक हंस-हंस कर अपना पेट पकड़ लेते हैं। ऐसे में आज आपको भारती सिंह की बहन पिंकी सिंह (Bharti Singh Sister Pinky Singh) के बारे में बताते हैं। बता दें पिंकी सिंह हू-ब-हू भारती सिंह (Bharti Singh Sister Photos Viral) की हमशक्ल लगती हैं। इतना ही नहीं तस्वीरों में दोनों को पहचान पाना बेहद मुश्किल है।
कॉमेडी क्वीन की हमशक्ल है उनकी बहन
भारती सिंह और पिंकी सिंह दोनों सगी बहने हैं। दोनों की शक्ले लगभग हू-ब-हू मिलती जुलती है। दोनों बहनों को देखकर अक्सर फैंस कंफ्यूज हो जाते हैं।
तस्वीरें देख लोग समझ लेते है जुड़वा
भारती सिंह और उनकी बहन पिंकी सिंह को एक साथ देखने पर हर कोई उन्हें जुड़वा समझता है, लेकिन रियल लाइफ में ऐसा नहीं है। पिंकी सिंह उम्र में भारती सिंह से बड़ी है और उनका एक बेटा भी है।
भारती सिंह अक्सर अपनी बहन के साथ अपनी मस्ती भरी तस्वीरों को सोशल मीडिया के जरिए साझा करती हैं। दोनों की वायरल तस्वीरों को लेकर अक्सर फैंस दोनों की शक्ल हू-ब-हूं एक जैसी होने को लेकर बातचीत भी करते हैं।
आप खुद भारती सिंह और पिंकी सिंह की तस्वीरें देख दोनों के बीच अंतर नहीं पहचान पायेंगे। दोनों को देखकर किसी के लिए भी उन्हें पहली नजर में पहचान पान जरा मुश्किल होता है।
ऐसे में जब भी भारती सिंह और पिंकी दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के संग तस्वीरें शेयर करते हैं, तो फैंस इनकी तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं और कमेंट के जरिए प्यार भी बरसाते हैं।