बॉलीवुड के इन पांच सितारों के बच्चे हैं सुपर फ्लॉप, मेकर्स के डुबाये करोड़ों रुपए

हमारे बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारें हैं जिनके बच्चे अपने माता-पिता की तरह ही फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहते हैं। हालांकि इनमें से कुछ ही ऐसे स्टार किड्स हैं जिन्होंने अपने पेरेंट्स के नक्शे कदम पर चल कर फिल्मी दुनिया में ना सिर्फ सफलता हासिल की बल्कि अपनी एक अलग और खास पहचान भी बनाई। वही इस इंडस्ट्री में कुछ ऐसे स्टार किड्स भी हैं जिनका करियर फिल्मों में बुरी तरह से फ्लॉप रहा। कड़ी मेहनत के बाद भी ये सितारें दर्शकों के दिलों में अपनी जगह नही बना पाए। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार किड्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने भले ही बड़ी बजट के फिल्मों से अपना डेब्यू किया हो, मगर वह लोगों के बीच बुरी तरह से फ्लॉप रहे।

अध्ययन सुमन :-

Adhyayan suman and shekhar suman

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड स्टार शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन का है जिन्होंने साल 2018 में आई फ़िल्म ‘हाल-ए-दिल’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फ़िल्म के रिलीज के कुछ समय बाद उनका नाम एक्ट्रेस कंगना रनौत से जुड़ा। यही नही, इसके अलावा वह कई फिल्मों में भी नजर आए। मगर फिर भी वह अपने करियर में सफल नही हो पाए।

फरदीन खान :-

Fardeen khan

whatsapp channel

google news

 

साल 1998 में फ़िल्म ‘प्रेम अगन’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता फिरोज खान के बेटे फरदीन खान का फिल्मी करियर भी असफल रहा। पहली फ़िल्म बॉक्स आफिस पर सुपरहिट होने के बावजूद भी फरदीन खान लोगों के दिलों में अपनी जगह नही बना पाए।

हरमन बावेजा :-

Harman baweja

अभिनेता हैरी बावेजा के बेटे हरमन बावेजा का लुक भले ही ऋतिक रोशन से मिलता जुलता हो। मगर उनका करियर बॉलीवुड में बुरी तरह से फेल रहा। जब हरमन ने एक्टिंग दुनिया में कदम रखा था तब सभी का यही मानना था कि उनका करियर हिट होगा मगर ऐसा कुछ नही हुआ।

उदय चोपड़ा :-

Uday chopra

बॉलीवुड के आइकोनिक निर्माता यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में खास सफल नही हुए। फिल्म ‘मोहब्बतें’ में सपोर्टिंग रोल निभाने वाले उदय चोपड़ा की ये फ़िल्म जब बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तो लोगों ने उनके काम को काफी पसंद किया था। लेकिन इसके बाद भी उनका करियर नही चल पाया।

सूरज पंचोली :-

Suraj pancholi

इस लिस्ट में आखिरी नाम है एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली का जिन्होंने साल 2015 में फ़िल्म ‘हीरो’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फ़िल्म में वो एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ नजर आए थे। हालांकि उनकी ये पहली फ़िल्म ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। जिसके बाद सूरज पंचोली का करियर भी फ्लॉप हो गया।

Share on