Salman से लेकर Kareena Kapoor Khan तक ने कराई प्लास्टिक सर्जरी, करियर के लिए लेने पड़े ये फैसले

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे नाम हैं, जिन्होंने अपने करियर को बचाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। इस लिस्ट में बॉलीवुड की बेबो कहीं जाने वाली करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) से लेकर दबंग भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) का नाम शामिल है। इन सभी लोगों ने अपने करियर को बचाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी (Bollywood Celebrity Plastic Surgery) का सहारा लिया और अपने चेहरे के कई लुक्स में बदलाव किया।

सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) साल 2003 में माथे के गंजेपन का शिकार हो गए थे। ऐसे में उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट के जरिए सर्जरी कराई थी। उनकी यह सर्जरी कामयाब नहीं रही, तो बाद में उन्होंने साल 2007 में दुबई से एक बार फिर हेयर ट्रांसप्लांट करवाया।

whatsapp channel

google news

 

सैफ अली खान

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) 51 साल के हो चुके हैं और उनके चेहरे पर झुर्रियों के निशान साफ नजर आने लगे थे, जिसे छुपाने के लिए सैफ अली खान ने बोटॉक्स सर्जरी का सहारा लिया।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को आज भले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेचुरल ब्यूटी कहा जाता है, लेकिन बात बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। बता दे आलिया भट्ट ने लिप्स, फेस और नोज की प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।

करीना कपूर खान

बॉलीवुड की बेबो के नाम से मशहूर करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने अपनी खूबसूरती को बढ़ाने और अपनी फीचर्स को सुधारने व निखारने के लिए नाक की सर्जरी करवाई है।

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी फिल्मों के सुपरहिट होने के बाद अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने खुद में बदलाव करने का फैसला किया, जिसके लिए उन्होंने अपने लिप्स की दो बार सर्जरी कराई।

जहान्वी कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाहन्वी कपूर (Jhanvi Kapoor) ने अपनी मां की तरह है प्लास्टिक सर्जरी करवा अपने फीचर्स में बदलाव किया है। रिपोर्ट के मुताबिक जाहन्वी ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही अपने नोज जॉब करवा कर अपनी नाक की शेप को ठीक करवाया था। इसके साथ ही उन्होंने अपने लिप्स की सर्जरी करवाई थी।

शाहिद कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के परफेक्ट एक्टर के तौर पर मशहूर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने अपने करियर की शुरुआत में ही अपनी नाक की शेप को शार्प करवाया था। रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद कपूर ने राइनोप्लास्टी के जरिए अपने नाक की प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी।

करिश्मा कपूर

करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर (Kariskma Kapoor) ने भी अपने बॉलीवुड करियर को सक्सेसफुल बनाने के लिए कई बार कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया है। भले ही करिश्मा कपूर बॉलीवुड दुनिया से इन दिनों दूर नजर आ रही हो, लेकिन वह अपने कमबैक को लेकर काम कर रही हैं। यही कारण है कि वह अपने चेहरे को जवां दिखाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा ले रही हैं।

श्रुति हसन

सुपरस्टार कमल हासन की बेटी श्रुति हसन (Shruti Hassan) भी प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेकर अपने चेहरे में बदलाव कर चुकी हैं। श्रुति हसन ने अपनी नाक और होठों की सर्जरी के जरिए अपने फीचर्स में बदलाव किए थे। हालांकि जब यह बात मीडिया में आई तो श्रुति हसन ने इस पर सफाई देते हुए इसे मेडिकल रीजन बताया था।

रणबीर कपूर

बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी सर्जरी का सहारा ले चुके हैं। दरअसल रणबीर अजब प्रेम की गजब कहानी के दौरान गंजेपन का शिकार हो गए थे। ऐसे में उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा लेते हुए अपने बालों के लुक और हेयर स्टाइल में काफी बदलाव किया।

Share on