बॉलीवुड के इन अभिनेत्रियों के बीच कैटफाइट है मशहूर, एक ने तो जड़ दिया था तमाचा

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 04 मई 2021, 1:09 अपराह्न

बॉलीवुड में अक्सर अभिनेत्रियों के बीच की कैट फाइट सुर्खियों में रहती है। ये कोई नई बात नही है जब एक एक्ट्रेस दूसरी एक्ट्रेस को पसंद नही करती या फिर उनके बीच किसी चीज को लेकर अनबन हो जाये। ये हमेशा ही चला आया हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई किस्से हैं जब हसीनाओं के झगड़ो ने खूब चर्चाएं बटोरी। फ़िल्म इंडस्ट्री में आये दिन ऐसे मौके आते रहते है जब अभिनेत्रियां एक दूसरे पर तंज कसती नजर आती हैं। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड की उन हसीनाओं से रूबरू कराते हैं जो एक दूसरे को कभी थप्पड़ ज्यादती नजर आई तो कभी बिना नाम लिए तंज कसती नजर आई।

करिश्मा कपूर-रवीना टंडन

इस लिस्ट में पहला नाम 90 दशक की मशहूर अभिनेत्रियां करिश्मा कपूर और रवीना टंडन का हैं जिनके बीच की लड़ाई इतनी बढ़ गई थी की दोनो एक दूसरे को फ़िल्म के सेट पर विग से मारती नजर आई थी। यूं तो दोनो के बीच की कैट फाइट जगजाहिर हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों के बीच की लड़ाई की वजह सुपरस्टार अजय देवगन थे। दरअसल उन दिनों करिश्मा और रवीना दोनो ही अजय को खूब पसंद करती थी और इसी चक्कर में दोनो में खटपट चल रही थी। जिसके कारण फ़िल्म के सेट पर दोनो ने अपना आपा खो दिया था और लड़ती नजर आई। उनकी इस झगड़े की खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

करीना कपूर खान-बिपाशा बसु

इस लिस्ट में दूसरा नाम बेबो यानी कि करीना कपूर और बंगाली ब्यूटी बिपाशा बासु का हैं जिनके बीच की लड़ाई फ़िल्म अजनबी के सेट से ही शुरू हो गई थी। वैसे तो बेबो को बॉलीवुड की सबसे बिंदास और मीन गर्ल कहा जाता हैं क्योंकि वह वही बोलती हैं जो उनके दिल में होता है। आपको बतादें कि बेबो और बिपाशा एक दूसरे को देखना तक पसंद नही करती थी ऐसे में जब एक दिन अजनबी फ़िल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में बहस बढ़ी तो करीना ने बिपाशा को थप्पड़ जड़ दिया था। इस वाकया के बाद दोनों ने एक दूसरे से सालों तक दूरी बनाए रखी। लेकिन बितते वक़्त के साथ दोनो के मन की कड़वाहट खत्म हुई और एक दूसरे को दोनो गले लगाते नजर आई।

रानी मुखर्जी-ऐश्वर्या राय बच्चन

यूं तो रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच सब कुछ ठीक नजर आए लेकिन एक वक्त था जब दोनों के बीच के झगड़े की खबरें जोरों पर थी। ना सिर्फ फिल्मों के कारण बल्कि अभिनेता अभिषेक बच्चन के कारण भी दोनो के बीच मन मुटाव था।

श्रीदेवी-जयाप्रदा

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां श्रीदेवी और जया प्रदा दोनो ने ही अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता और उन्हें दीवाना बनाया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त था जब जया जी और श्रीदेवी जी एक दूसरे को देखना तक पसंद नही करती थी। दोनो ने भले ही साथ में कई फिल्में की हो और बहनों का किरदार निभाया हो लेकिन आपको बतादें कि एक वक्त था जबदोनो एक दूसरे को देखना तक पसंद नही करती थी।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।