Cannes 2023 में ऐश्वर्या के ब्लैक-सिल्वर गाउन का उड़ा मजाक, लोगों ने कहा- जादू की मां मिल गई

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 19 मई 2023, 2:56 अपराह्न

Aishwarya Rai Bachchan in Cannes 2023: कॉन्स फिल्म फेस्टिवल 2023 इस समय चौतरफा सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं फेस्टिवल के रेड कारपेट से सामने आ रही तस्वीरें लोगों के होश उड़ा रही हैं। इस कड़ी में इस समय रेड कार्पेट पर अनोखे अंदाज में नजर आई ऐश्वर्या राय बच्चन ने तो सोशल मीडिया पर तहलका ही मचा दिया है। दरअसल कान्स 2023 में जब ऐश्वर्या राय बच्चन रेड कारपेट पर उतरी तो उनके आउटफिट देख लोगों के सर चकरा गए। ऐसे में उनका यह आउटफिट कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और लोगों ने अपने-अपने अंदाज में ऐश्वर्या राय बच्चन के इस आउटफिट को लेकर रिव्यू देना शुरू कर दिया।

Aishwarya Rai Bachchan in Cannes 2023

कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक हुआ वायरल

फ्रांस में हो रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 के तीसरे दिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने डिज़ाइनर लेबल Sophie Couture के डिजाइन किए हुए हुड वाले सिल्वर गाउन को पहनकर कारपेट पर चलती नजर आई। इस दौरान उनका यह बड़ा हुड वाला गाउन देखकर हर कोई हैरान हो गया। यह उनके बड़े हुड वाले गाउन का कमाल ही है कि इस समय वह सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेड में छाई हुई है।

Aishwarya Rai Bachchan in Cannes 2023

जादू की मां बनी एश्वर्या राय बच्चन

आलम यह है कि ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स फिल्म फेस्टिवल का यह लुक इस समय सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस दौरान कोई उनके इस अनोखे अंदाज और उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहा है, तो वहीं कई लोगों ने ऐश्वर्या के इस लुक का जमकर मजाक भी उड़ा रहा है। इतना ही नहीं कई लोगों ने तो ऐश्वर्या राय बच्चन को ‘जादू की मां’ तक कह दिया है।

Aishwarya Rai Bachchan in Cannes 2023

वही ऐश्वर्या के इस लुक की कई टीवी और फिल्मों के किरदारों से भी तुलना हो रही है। ऐश्वर्या के लुक को लेकर लगातार अलग-अलग मीम्स वायरल हो रहे हैं। वह इस दौरान एक शख्स ने तो ऐश्वर्या के इस लुक की तुलना अमिताभ बच्चन से कर दी है और पूछी है कि क्या ऐश्वर्या बिग बी को इस बार अपना लुक ट्रिब्यूट कर रही है… खैर नेटिजंस का जो भी कहना हो, लेकिन इन तस्वीरों में ऐश्वर्या सच में काफी गॉर्जियस लग रही है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।